फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

साहब! यदि ऐसे होगी लापरवाही तो बढ़ेगी मुसीबत

Fri, 24 Jul 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए शासन के दिशा निर्देशों का पालन सिर्फ कागजों तक सीमित है। इसकी बानगी गुरुवार को जिला अस्पताल से लेकर सीएमओ कार्यालय तक देखने को मिली। तीन दिन बाद जिला अस्पताल में जांच रिपोर्ट लेने पहुंचा युवक संक्रमित निकला। वहीं वार्ड शिवपुरी में संक्रमित अधेड़ 24 घंटे बीतने के बाद भी घर में परिवार के साथ मौजूद रहा।
विज्ञापन

दो दिन बाद युवक को पता चला कि वह संक्रमित है..
कंपनी बाग निवासी एक युवक का 18 जुलाई को सैंपल लिया गया और 20 मार्च को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिला लेकिन इसकी इसकी जानकारी उसे गुरुवार को तब हुई जब वह अपनी जांच रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल की हेल्प डेस्क पहुंचा। युवक के संक्रमित मिलने की जानकारी होते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। सीएमएस ने आनन फानन में युवक को एंबुलेंस से नकहा स्थित कोरोना अस्पताल भेजवाकर परिसर को सैनिटाइज कराया। बताते हैं कि युवक की रिपोर्ट दो दिन पहले ही आ गई थी, लेकिन अधिकारियों ने उसकी खोजबीन ही नहीं की। इससे वह दो दिन घर में रहकर लोगों से मिलता जुलता भी रहा। सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल का कहना है कि युवक ने जांच के दौरान जो मोबाइल नंबर लिखवाया था उसका एक अंक अपठनीय था। शायद इसलिए पता नहीं लग सका। अधिकारी भले ही नंबर पठनीय न होने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हों, लेकिन इससे शहर में संक्रमण बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

संक्रमित मिला पर नहीं भेजा कोविड अस्पताल
महराजनगर में रह रहे एक परिवार ने कुछ दिन पहले ही शिवपुरी वार्ड में मकान किराए पर लिया था। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित मिला। मगर, गुरुवार शाम तक वह परिवार के साथ अपने घर में ही मौजूद रहा। अधिकारियों ने उसे कोविड अस्पताल भेजवाने की जरूरत नहीं समझी। जबकि सभासद सुमित मोदी की सूचना पर पालिका ने बुधवार को ही घर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी थी। सभासद ने बताया कि बुधवार से लेकर गुरुवार को कई बार स्वास्थ्य अधिकारियों को फोन किया, लेकिन हर बार एंबुलेंस आने पर भेजने की बात का आश्वासन मिलता रहा। इससे मोहल्ले के लोगों में दहशत है। जबकि संक्रमित के घर में उसकी पत्नी और दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed