{"_id":"5f19b2ad8ebc3e9f6561830a","slug":"corona-lakhimpur-news-bly413755224","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलिया के हालात देख कठोर फैसला ले सकता है प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलिया के हालात देख कठोर फैसला ले सकता है प्रशासन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पलियाकलां तहसील क्षेत्र में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या देख प्रशासन जल्द ही कठोर फैसला ले सकता है। इस संबंध में डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा कि वह संक्रमित मिले दो डॉक्टरों और कारोबारी सहित कुछ लोगों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करा रहे हैं। सूची के अनुसार उनका सैंपल लेकर जांच होगी। यदि जांच रिपोर्ट में संक्रमितों की संख्या बढ़ती है तो वह तहसील क्षेत्र के लिए कठोर फैसला लेने से चूकेंगे नहीं।
गौरतलब हो कि पलियाकलां क्षेत्र में तीन दिनों के अंतराल में 18 कोरोना संक्रमित मिले हैं इनमें शहर क्षेत्र के 16 लोग शामिल है इससे शहर में कई स्थानों पर बैरीकेडिंग कराकर आवागमन रोक दिया गया है। वहीं सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाकर बाहर निकलने की लोगों को सख्त हिदायत दे दी गई है। डीएम को आशंका है कि बीते दिन जो डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं उन्होंने मरीजों को देखा होगा और वायरस मरीजों के माध्यम से उनके घरों तक पहुंच सकता है इससे वह बड़े स्तर पर सैंपलिंग करा रहे हैं। यदि इन सैंपल की जांच रिपोर्ट में संख्या बढ़ी तो हालात को काबू में करने के लिए कठोर फैसला लेना प्रशासन की मजबूरी होगी। मालूम हो कि अगले हफ्ते बकरीद और इसके बाद रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए संक्रमण बाहुल्य इलाकों को लेकर प्रशासन गंभीर है।