{"_id":"5f19b1ec8ebc3e9f720d21fb","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4137544162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर से घर लौटे नगर निगम के रेवन्यू इंस्पेक्टर मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर से घर लौटे नगर निगम के रेवन्यू इंस्पेक्टर मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
गुलरिया। नगर निगम शाहजहांपुर में तैनात रेवन्यू इंस्पेक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कस्बा भीरा को कंटेन्मेंट जोन बनाकर बैरिकेडिंग करा दी गई। स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आने वालों की सूची बना रहा है। इधर जानकारी मिलने के बाद रेवन्यू इंस्पेक्टर शाहजहांपुर जाकर एक होटल में क्वारंटीन हो गए हैं।
शाहजहांपुर में नगर आयुक्त सहित सात लोगों में भीरा निवासी रेवेन्यू इंस्पेक्टर भी कोरोना पॉजिटिव निकले। बुधवार शाम को रेवन्यू इंस्पेक्टर भीरा स्थित अपने घर आ गए। कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी होने से लोगों में अफरातफरी मच गई। वह बृहस्पतिवार की सुबह शाहजहांपुर चले गए और एक होटल में क्वारंटीन हो गए। इधर गांव पहुंची टीम ने परिवार के नौ सदस्यों को होम क्वारंटीन कर बांस बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग कर लोगों को घर रहने की हिदायत दी है। बिजुआ सीएचसी प्रभारी अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि सर्वे कराया जा रहा है और संक्रमित के संपर्क में आने वालों का पता किया जाएगा। मन्नाटांडा निवासी कोरोना पॉजिटिव को नकहा जगसड क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।