फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

‘कोरोना संकटकाल में निजी शिक्षकों के लिए जीविका चलाना हुआ मुश्किल’

Wed, 22 Jul 2020 09:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
corona
गोला गोकर्णनाथ। स्ववित्तपोषित निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के सामने कोरोना संकटकाल में जीविका की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्राइवेट शिक्षकों ने एसडीएम अखिलेश यादव को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्या निराकरण की मांग की। नगर के कई शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने स्ववित्तपोषित विद्यालय संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अखिलेश यादव को सौंपा।
विज्ञापन

प्राइवेट शिक्षकों ने कहा कि कोरोना संकटकाल में स्कूल बंद हैं, जो उनकी जीविका के साधन थे, जिसके चलते उनके सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। शासन प्रशासन ने मॉल, बाजार दुकानें खुलने की गाइड लाइन तय की है। इसी तरह ऑनलाइन की बजाय ट्यूशन पैटर्न पर स्कूल में सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए ऑफलाइन क्लास चलाने अथवा वर्तमान शैक्षिक सत्र शून्य करने, विद्युत बिल, गृहकर जलकर माफ करने, अधिकतर अभिभावकों के पास एंड्राइड मोबाइल न होने पर शिक्षा व्यवस्था का कोई दूसरा विकल्प तलाश करने, कोरोना संकटकाल में जीविकोपार्जन के लिए प्राइवेट शिक्षकों से सरकारी कार्यों में वैकल्पिक सहयोग लेकर उनकी जीविका का प्रबंध कराने की मांग की। इस मौके पर शैलेंद्र सक्सेना, विमलेश मिश्र, गिरीशचंद बाजपेई, विनीत सिंह भदौरिया, संजय तिवारी, आलोक तिवारी सहित कई समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed