फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

दुकानें बंद पर सड़कों पर आवाजाही

Sun, 12 Jul 2020 07:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने दो दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। शनिवार को पहले दिन शहर में बाजार जरूर बंद रहा, लेकिन सड़कों पर लोगों की आवाजाही जारी रही। यही स्थिति जिले में अन्य स्थानों पर भी रही। हर जगह ई-रिक्शा, टेंपो के साथ दो और चार पहिया वाहन दौड़ते नजर आए। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए चौराहों और सड़कों पर पुलिस तैनात रही, लेकिन लोगों का आवागमन रोकने में यह लोग भी नाकाम रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ तहसील प्रशासन और पुलिस के नगर में भ्रमण करने से सड़कों पर सन्नाटा रहा। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव दल बल के साथ बाइक से निकलने वालों को मास्क लगाने की नसीहत देते रहे। जरूरी सामग्री की छोड़कर अन्य दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

ममरी एसओ सुनीत कुमार, अजान चौकी प्रभारी शशिशेखर यादव, ढखवा चौकी प्रभारी यशवीर सिंह ममरी, महेशपुर, अजान, घरथनियां, केशवापुर, अहमदनगर, रोशननगर झाऊपुर में भ्रमण करते रहे। बाइक से घूम रहे लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसारपुर कस्बे का बाजार पूरी तरह बंद रहा। मेडिकल स्टोर, निजी चिकित्सालय और फल की दुकानें खुली रही। बिना मास्क लगाकर घूम रहे लोगों को चेतावनी देकर जाने दिया गया। अमीरनगर और भीखमपुर का बाजार भी बंद रहा।
पलियाकलां लॉकडाउन का असर बाजार में देखने को मिला। मगर, सड़कों पर दो और चार पहिया दौड़ते रहे। गश्त पर निकली पुलिस ने भी इन्हें टोकना जरूरी नहीं समझा। सीओ कुलदीप कुकरेती, प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह दलबल के साथ गश्त पर रहे।
मैलानी लॉकडाउन को लेकर पुलिस चौराहों पर मुस्तैद रही। थाना प्रभारी अशोक कुमार गश्त पर रहे। ऐसे में जो लोग बाइक से घूमते मिले उन्हें लॉकडाउन का पालन करने की चेतावनी दी।
निघासन एसडीएम ओपी गुप्ता, तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, सीओ पीके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह क्षेत्र में भ्रमण पर रहे। इस दौरान खुली दुकानों को बंद कराया। जबकि कस्बे में पंक्चर, वर्कशाप दुकानें खुली रही। पलिया बस अड्डा, प्रीतम पुरवा आदि सड़कों पर वाहन फर्राटा भरते रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इनसे 8500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। ढखेरवा, सिंगाही में भी लॉकडाउन का असर दिखा।
पसगवां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने जंगबहादुरगंज, उचौलिया,मोहम्मदपुरताजपुर में पैदल मार्च किया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 17 लोगों पर कार्रवाई हुई। बरवर नगरपंचायत का बाजार भी बंद रहा।
मोहम्मदी एसडीएम स्वाति शुक्ला, सीओ प्रदीप यादव, प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, कस्बा इंचार्ज जगपाल, एसआई राजवीर सिंह नगर में भ्रमण करते रहे। चेकिंग में बिना मास्क लगाए मिले 45 लोगों से 4500 रुपये जुर्माना वसूला।

मझगईं मझगईं पुलिस ने बाजार बंद का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों से सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला। 14 लोगों के चालान काटे। इससे व्यापारियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed