{"_id":"5ed535878ebc3e908466673c","slug":"corona-lakhimpur-news-bly407782042","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दौड़ेंगी भीरा रोड पर प्राइवेट बसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दौड़ेंगी भीरा रोड पर प्राइवेट बसे
विज्ञापन
बिजुआ। लॉकडाउन के 72 दिनों के बाद मंगलवार से भीरा-पलिया रोड पर प्राइवेट बसें चलने जा रहीं हैं। पलिया कार्यालय पर हुई बैठक में तमाम नियमों को शामिल करते हुए तय हुआ कि छह दिन तक बसों का संचालन यूनियन करेगी, जिससे शुरू में कम सवारी मिलने पर बस मालिकान को घाटा न हो। इस निर्णय से करीब 1000 कामगारों को रोजगार मिलना तय है।
लखीमपुर से भीरा-पलिया रूट समेत दूसरे रूटों पर मंगलवार से प्राइवेट बसों का चलना शुरू हो जाएगा। लाकडॉउन के चलते लखीमपुर, भीरा-पलिया बस यूनियन से जुड़े करीब 600 कर्मचारी, और चार सौ दूसरे अन्य मैकेनिक, दुकानदारों का रोजगार ठप हो गया था। एक जून से अनलॉक हो रहे यूपी में जब प्राइवेट बसों के चलने की सरकार ने अनुमति दे दी तो यूनियन की बैठक में तय हुआ कि शुरू में सवारियां कम आएंगी, बस मालिकान का घाटा होगा। ऐसे में बस मालिक अपनी गाड़ियां यूनियन के सुपुर्द कर दें, इन बसों के आय-व्यय का हिसाब यूनियन रखकर स्टॉफ की सेलरी और घाटा पूरा करेगी। दो से सात जून तक यूनियन बसों का संचालन करेगी।
बैठक में तय हुआ कि बसें सिर्फ सीट भर की सवारियां लेकर चलेंगी, साथ ही स्टॉफ समेत यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा, चेकिंग दस्ता गाड़ियों में मास्क जरूर चेक करेगा, न मिलने पर स्टॉफ पर जुर्माना लगेगा।