{"_id":"5ed294b38ebc3e90a074fdfb","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4075671146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में एक और युवती कोरोना पॉजिटिव..संक्रमितों की संख्या हुई 67","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में एक और युवती कोरोना पॉजिटिव..संक्रमितों की संख्या हुई 67
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। शनिवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में एक और प्रवासी श्रमिक युवती कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इससे अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 67 हो गई है। इनमें से 37 संक्रमित स्वस्थ्य हो चुके हैं। अब जिले में 30 एक्टिव केस हैं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजन के साथ दिल्ली से आई लड़की को यूडी कॉलेज मोहम्मदी में क्वारंटीन किया गया था। इन लोगों की आई जांच रिपोर्ट में लड़की पॉजिटिव मिली जबकि अन्य लोग निगेटिव आए हैं। पॉजिटिव मिली युवती (18) कोतवाली मोहम्मदी के गांव मगरेना के रहने वाली है। जिले में अब 67 पॉजिटिव केस हो गए हैं, जिनमें उपचार के बाद 37 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर कोविड अस्पताल से घर जा चुके हैं। वर्तमान समय में कुल 30 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।