{"_id":"5eb582e08ebc3e905528ddd0","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4052147158","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 प्रवासी श्रमिक और पहुंचे, किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 प्रवासी श्रमिक और पहुंचे, किया क्वारंटीन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हरियाणा सहित अन्य स्थानों से करीब करीब आठ सौ प्रवासी मजदूर शुक्रवार को अलग-अलग ग्रुप में बसों से लखीमपुर पहुंचे, जबकि 1400 श्रमिक शनिवार को यहां पहुंचेंगे। यहां बता दें गुरुवार को महाराष्ट्र से यहां 1050 श्रमिक मजदूर आए थे।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज आए प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई इनमें से कुछ लोगों को बुखार होने पर उन्हें क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को बगैर थर्मल स्क्रीनिंग के गांव नहीं भेजा जाएगा।
डीएम ने स्क्रीनिंग होम का लिया जायजा, दिए निर्देश
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्क्रीनिंग शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह को निर्देश दिए कि प्रवासी कामगारों का आना जारी है। इसलिए स्क्रीनिंग होम की संख्या बढ़ाने के साथ उनके रहने आदि को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करा लें, जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर राशन किट के साथ होम क्वारंटीन के लिए भेजा जा सके। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सतर्कता और सजगता के साथ कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि निगरानी के दौरान होम क्वारंटीन प्रोटोकाल का उल्लंघन मिलने पर श्रमिकों को संस्थागत क्वारंटीन कराया जाए।
विज्ञापन
श्रमिकों को लेकर आज सीतापुर पहुंचेगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन
महाराष्ट्र के श्री सांईनगर स्टेशन से लखीमपुर के मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार शाम चार बजे रवाना होगी और शनिवार सुबह करीब दस बजे सीतापुर पहुंचेगी। यह ट्रेन लखीमपुर आएगी या नहीं, इस पर अभी संशय बना हुआ है। इसके बावजूद एएसपी और रेलवे अफसरों ने शुक्रवार को स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। करीब 1400 मजदूरों के यहां आने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिले के तमाम श्रमिक लॉकडाउन होने के कारण महाराष्ट्र में फंसे हैं। इनमें से एक हजार से अधिक श्रमिक एक विशेष ट्रेन से बुधवार को सीतापुर आए। इनको बसों संबंधित तहसीलों में भेजकर क्वारंटीन कर दिया गया। दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार शाम चार बजे महाराष्ट्र के श्रीसांई नगर से सीतापुर के लिए रवाना होगी, जो शनिवार सुबह करीब दस बजे सीतापुर पहुंचेगी। यह ट्रेन लखीमपुर आएगी या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मगर, फिर भी एएसपी शैलेंद्र लाल ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे के एईएन सीतापुर से ट्रेन आने पर श्रमिकों को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए लाइन बनवाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जीआरपी से लेकर आरपीएफ के जवानों को ट्रेन आने की स्थित में सतर्क रहने के निर्देश दिए।
गुजरात और सोनभद्र से गोला आए 263 प्रवासी
गोला गोकर्णनाथ में शुक्रवार को सोनभद्र, गुजरात से 263 प्रवासी गोला आए, जिन्हें क्वारंटीन सेंटर पर आने के बाद भोजन की व्यवस्था कराई गई। डॉक्टरों की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग कराकर उन्हें शाहजहांपुर, बस्ती आदि के लिए रवाना किया।
एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि 263 प्रवासी गुजरात, सोनभद्र से बसों से आए थे, जिन्हें खुटार रोड स्थित श्री गुरुनानक कन्या डिग्री कॉलेज और न्यू बाईपास स्थित सांई मैरिज लॉन के क्वारंटीन सेंटर पर आकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और उन्हें बसों से गंतव्य को रवाना किया गया।
महाराष्ट्र से आए 12 मजदूरों को किया गया क्वारंटीन
पलियाकलां महाराष्ट्र से पलिया पहुंचे 12 मजदूरों को प्रशासनिक अधिकारियों ने क्वारंटीन कराया है। उनको मालगोदाम रोड स्थित बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है।
तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, सीओ राकेश कुमार नायक, इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला व चौकी इंचार्ज उदयभान यादव आदि ने मेडिकल टीम से चेकअप कराया।
धौरहरा: होम क्वारंटीन किए गए 164 श्रमिक
महाराष्ट्र से आए 164 प्रवासी मजदूरों की राजकीय इंटर कॉलेज में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उनके घरों में होम क्वारंटीन कर दिया गया और इनकी निगरानी गांव की आशा और एएनएम को दी गई है। एसडीएम ने बताया कि सहारनपुर से एक बस में 35 लोग और आ रहे हैं। सभी को मेडिकल परीक्षण के बाद होम क्वारंटीन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार शाम बस से 164 प्रवासी मजदूर धौरहरा पहुंचे थे। इनमें 129 महाराष्ट्र और 35 कर्नाटक से आए हैं। इन सभी को जीआईसी में बस से उतारकर मेडिकल स्क्रीनिंग और प्राथमिक जांच की गई। प्राथमिक जांच में किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नही मिले। इसके बाद सभी को नाम विवरण नोट कर राशन किट उपलब्ध करा कर उनके घरों को बस के माध्यम से होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। जहां पर वह उस गांव की आशा की निगरानी में होम क्वारंटीन रहेंगे। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि आशा एक पोस्टर उनके घरों पर चिपकाएंगी जहां पर उसके सामाजिक लोगों से मिलने जुलने एवं बाहर निकलने का विवरण नोट किया जाएगा और यदि उस व्यक्ति की तबीयत बीच में खराब होती है तो तत्काल उसे अस्पताल के लिए रिपोर्ट करेंगी। एक और बस से 35 मजदूर सहारनपुर से चल चुके हैं।
राहत शिविर में महाराष्ट्र से आए 93 लोगों को मिली शरण
लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन के राहत शिविर में महाराष्ट्र से आए 93 लोगों को रखा गया है। तहसील प्रशासन ने इनके खाने की व्यवस्था सामुदायिक किचन से की है। राहत शिविर को जिला प्रशासन ने क्वारंटीन शिविर बनाया है, जिससे गुरुवार को महाराष्ट्र से ट्रेन से आए 93 लोगों को क्वारंटीन किया गया। सेंटर प्रभारी अंकित अवस्थी ने इन सभी लोगों को क्वारंटीन सेंटर में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को सर्दी, जुकाम और बुखार आदि लगे तो उसके बारे शिविर में मौजूद लोगों को जानकारी दी, जिससे चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई जा सके। अंकित अवस्थी ने बताया कि राहत शिविर में जो लोग रखे गए हैं उनके खाने की व्यवस्था तहसील में बने सामुदायिक किचन से की जा रही है।
जंगल मार्ग से नेपाल जा रहे छह नेपाली युवकों को पकड़ा
पलिया होकर जंगल मार्ग से नेपाल जा रहे छह नेपाली युवकों को बॉर्डर पर गश्त कर रही कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। इन्हें बाद में पलिया क्वारंटीन केंद्र में भेज दिया गया है।
गौरीफंटा कोतवाल रमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस बॉर्डर पर गश्त व पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी में बृहस्पतिवार को दोपहर गश्त के दौरान जंगल मार्ग से पैदल नेपाल जाते हुए छह युवक दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रोककर पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम जय सिंह धामी, धनवीर बोहरा, उज्ज्वल सिंह धामी, खेमू सिंह धामी, केवल बोहरा, रामसिंह धामी निवासी नेपाल बताया। बताया कि वह भारतीय महानगरों से पलिया तक आए वहां से वह नेपाल जा रहे थे। पकड़े गए सभी नेपाली युवकों को पुलिस ने पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में क्वारंटीन केंद्र के लिए भेज दिया है।