{"_id":"5eb435898ebc3e90a6541ad7","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4051175111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोज लीजिए मैगलगंज के गुलाब जामुन का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोज लीजिए मैगलगंज के गुलाब जामुन का स्वाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज। गुलाब जामुन के नाम से प्रसिद्ध मैगलगंज के गुलाब जामुन का स्वाद अब लोग प्रतिदिन ले सकेंगे, क्योंकि एसडीएम मितौली दिग्विजय सिंह ने व्यापारियों के अनुरोध पर यह निर्णय किया है। दुकानें खुलने का समय भी परिवर्तित करके सुबह आठ से शाम पांच बजे तक किया गया है। एसडीएम ने बताया कि गुलाब जामुन और मिठाई की दुकानों को प्रतिदिन सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।
मैगलगंज के गुलाब जामुन की खासियत यह है कि मुंह में डालते ही यह आइस्क्रीम की तरह मुंह में घुल जाते हैं, इसके अलावा बनाने के बाद इन्हें मिट्टी की हांडियों में भरकर दिया जाता है। एक तो पहले ही गजब के स्वादिष्ट होते हैं दूसरे मिट्टी के सौंधेपन से इनका स्वाद और बेहतर हो जाता है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोग बिना गुलाब जामुन खरीदे या खाये नहीं गुजरते।