फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

घरों से बेवजह कम निकले लोग, सड़कों पर रहा सन्नाटा

Thu, 02 Apr 2020 06:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। पुलिस ने बेवजह सड़कों पर घूमने निकले लोगों पर बुधवार को सख्ती की थी। कुछ लोग पुलिस की सख्ती का शिकार भी हुए थे। डंडे का खौफ गुरुवार को सड़कों पर साफ नजर आया। घरों से बाहर अधिकतर जरूरतमंद ही निकले। इससे सड़कों पर सन्नाटा रहा। बाइक, कार और स्कूटी भी कम दौड़ीं। सीओ सिटी विजय आनंद व सदर कोतवाल अजय प्रकाश मिश्रा फोर्स के साथ पैदल गश्त कर सामाजिक दूरी बनाने व बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की।
विज्ञापन

कचहरी रोड
यह सीन कचहरी रोड का है। इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही रुकने का नाम नहीं ले रही थी, लेकिन गुरुवार की सुबह से लेकर दोपहर बाद तक इस मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मेला मैदान रोड
इस मार्ग पर लॉकडाउइन के बाद से लोगों की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती थी, लेकिन गुरुवार को सन्नाटा रहा। सीओ व प्रभारी निरीक्षक निकल रहे इक्का-दुक्का लोगों से पूछताछ करते दिखे। डीएम आवास रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आवास रोड भी गुरुवार को सन्नाटे में थी। इक्का-दुक्का बाइक व कार सवार निकल रहे थे, जिन्हें कचहरी तिराहे पर तैनात होमगार्ड पूछताछ करने के बाद ही आगे बढ़ने दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed