{"_id":"5e85c0c88ebc3e768c0d823c","slug":"corona-lakhimpur-news-bly401436341","type":"story","status":"publish","title_hn":"काश! मेरे शहर में कोई भूखा न सोए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काश! मेरे शहर में कोई भूखा न सोए
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के साथ पुलिस का दूसरा चेहरा भी सामने आया है। अपने शहर में कोई गरीब व बेसहारा भूखा न सोए इसलिए पुलिस के वाहनों में डंडों की जगह लंच पैकेट दिख रहे हैं। पुलिस झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर गरीब और बेसहारा लोगों को लंच पैकेट व पानी की बोतल उपलब्ध करा रही है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस काम में जो लोग स्वेच्छा से गरीबों की मदद करना चाह रहे हैं। पुलिस उनका भी सहयोग ले रही है।
शहर के मोहल्ला ईदगाह की झुग्गी-झोपड़ी में कोतवाली सदर के एसआई विजय शुक्ला व सिपाही विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने गरीब व बेसहारा लोगों को लंच पैकेट और पानी की बोतलें दी।
थाना नीमगांव प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में सिकंद्राबाद चौकी पुलिस ने सामाजिक दूरी बनाकर खाना खिलाया। पुलिस ने गांवों में भी गरीबों को लंच पैकेट बांटे।