{"_id":"5e8201ba8ebc3e768a1b3bcf","slug":"corona-lakhimpur-news-bly401198835","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में घूम रहे..अब साइकिलें कंधे पर रखकर जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में घूम रहे..अब साइकिलें कंधे पर रखकर जाओ
विज्ञापन
पलिया में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को सजा दिलाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
लखीमपुर खीरी। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया, जिससे लोग घर पर सुरक्षित रहें। घरों में खाद्य सामग्री का संकट न हो इसलिए लोगों को सब्जी, दवाएं सहित अन्य जरूरत की सामग्री लेने के लिए घर से बाहर निकलने की छूट दी गई। घर से बाहर निकलने वालों को सामाजिक दूरी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूक किया। इसके बावजूद घर से बाहर निकलने वाले लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। पलिया में ऐसे ही बेवजह सड़कों पर निकले लोगों के प्रति पलिया पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया और कंधे पर साइकिलें रखकर जाने के लिए कहा।
आपदा सहायता योजना के फार्म जमा करने उमड़े लोग
पालिका में पंजीकृत एवं अपंजीकृत मजदूरों को मुख्यमंत्री आपदा सहायता योजना से एक- एक हजार रुपये रुपये मिलने हैं, जिसके फार्म जमा करने के लिए सोमवार को लोगों की भीड़ नगर पालिका में उमड़ पड़ी। फार्म जमा करने की आपाधापी में लोग सामाजिक दूूरी बनाए रखना भी भूल गए।
बैंक में लाइन लगी पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं
रोडवेज बस अड्डा रोड पर आर्यावर्त बैंक के आगे ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। सुरक्षाककर्मी एक एक कर लोगों को अंदर जाने दे रहे थे। लाइन में खड़े लोगों में न तो सामाजिक दूरी दिखाई दी और न ही सुरक्षाकर्मी उनके हाथों केे सैनिटाइज करा रहे थे। महिलाएं एवं पुरुष लाइन में सटे खड़े थे।
विज्ञापन
एसबीआई के ग्राहक भी नहीं दिखे जागरूक
अस्पताल रोड पर एसबीआई बैंक के आगे भी लंबी लाइन लगी रही, लेकिन लोगों के बीच सामाजिक दूरी नहीं मिली। लोग सुरक्षा को लेकर जागरूक नहीं दिखे। सुरक्षाकर्मी हाथों को सैनिटाइज किए बिना ग्राहकों को अंदर जाने नहीं दे रहे थे।
होमगार्डों के सामने बैरियर हटाकर निकल रहे लोग
शहर के प्रमुख सदर चौराहा पर पुलिस ने लगाए गए कुछ बैरियरों पर होमगार्डों को तैनात किया है। सोमवार को सदर चौराहा पर होमगार्ड बातों में मशगूल रहे। बाइक चालक हो या पैदल सभी लोग बैरियर हटाकर आते-जाते रहे। सीओ सिटी विजय आनंद ने बताया कि सभी को लापरवाही न करने की पहले ही सख्त हिदायत दी जा चुकी है। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
पलिया में बेवजह निकले लोगों पर पुलिस ने आंखें तरेरी
पलियाकलां में कोरोना को लेकर चल रहे लॉकडाउन का उल्लंघन करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों के प्रति सोमवार को पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। ऐसे लोगों को पकड़कर उनसे साइकिलों को उठवाकर दौड़ाया, इसके साथ ही बाइक चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई से सड़कों पर दोपहर बाद सन्नाटा छा गया।
कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन होने के बावजूद लोग इसका उल्लंघन कर सड़कों पर नजर आ रहे हैं। पुलिस के सख्ती करने पर सन्नाटा पसर जाता है लेकिन उसके बाद फिर से सड़कों पर आवाजाही शुरू हो जाती है। इसी को लेकर सोमवार को सीओ राकेश कुमार नायक के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला, चौकी इंचार्ज उदयभान यादव, एसआई राजेश कुमार यादव, केके यादव आदि ने भारी पुलिस बल के साथ सिनेमा और दुधवा चौराहे पर चेकिंग की। यहां साइकिलों से निकले लोगों को रोककर उनसे साइकिलों को हाथों पर उठवाकर दौड़ाया और हिदायत दी कि आगे से निकलने पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालकों को भी रोककर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई से अफरातफरी का माहौल बना रहा। वहीं बेवजह सड़कों पर निकलने वाले भी घरों में दुबके रहे। जिससे रोडों पर सन्नाटा पसरा रहा।
बेलरायां में बेवजह निकले लोगों को फटकार लगाई
बेलरायां में सोमवार को बेलरायां चौकी इंचार्ज योगेश तेवतिया जिला सहकारी बैंक शाखा पहुंचे। उन्होंने बैंक में आए ग्राहकों को सामाजिक दूरी बनाने की हिदायत दी। इसी बीच कुछ युवा बेवजह माहौल देखने के लिए बाइकों से फर्राटा भरते निकले। चौकी पुलिस ने यूपी 112 पुलिस की मदद से इन्हें रोक लिया और कड़ी फटकार लगाई। बिना कोई कार्य व बिना मास्क पहने माहौल का जायजा लेने निकले कई युवकों को समझाकर वापस घर भेजा। संवाद