फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

कोरोना का खौफ: हर तरफ बरती जा रही सतर्कता

Sat, 21 Mar 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। देश में जैसे जैसे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है वैसे ही लेागों में इसको लेकर खौफ भी बढ़ने लगा है। शासन प्रशासन भी लोगों को निरंतर जागरूक कर करने में लगा है। ऐसे में बाजार, जिला एवं महिला अस्पताल से लेकर रेलवे स्टेशन पर सावधानी बरती जानी लगी है।
विज्ञापन

मुंह ढककर ही महिला अस्पताल में मिली एंट्री
महिला अस्पताल में फालतू की भीड़ कम करने के लिए सीएमएस ने शुक्रवार को गेट पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात करा दिए। जिनका काम सिर्फ मरीजों को अंदर भेजना था। बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को मुंह ढककर ही प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन

मुंह ढककर आए मरीज एवं तीमारदार
शासन स्तर से लोगों की जागरूक करने की मुहिम अब दिखाई देने लगी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके तीमारदार मुंह पर रुमाल एवं गमछा लगाए दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन किया सैनिटाइज
रेलवे ने कोरोना से कर्मचारियों और यात्रियों को बचाने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इस क्रम में शुक्रवार को सफाई निरीक्षक की देखेरख में पूरे स्टेशन को दिन में कई बार सैनिटाइजर किया गया। सफाई निरीक्षक ने बताया कि 31 मार्च तक यह क्रम जारी रहेगा।

खपैरला बजार की गलियां सूनी
कोराना के संक्रमण को लेकर बाजार से रौनक गायब है। शुक्रवार को भी शहर का सबसे व्यस्त रहने वाला खपरैला बाजार की गलियां सूनी रहीं। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि ऐसे में बोहनी करना भी मुश्किल हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed