{"_id":"5fc69be88ebc3e5be028d812","slug":"corona-in-khiri-lakhimpur-news-bly428758440","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज में दो छात्र निकले कोरोना संक्रमित, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेज में दो छात्र निकले कोरोना संक्रमित, अफरातफरी
विज्ञापन
Corona in Khiri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। एक इंटर कॉलेज में यहां 26 नवंबर को हुई कोरोना जांच के बाद मंगलवार को दो छात्रों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने से अफरातफरी मच गई। हालांकि दोनों छात्र घर पर हैं। पॉजीटिव रिपोर्ट आने पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलेज का दौरा किया। हालांकि एमएलसी चुनाव के चलते उन्हें वहां पढ़ाई बंद मिली।
संक्रमित एक छात्र सम्पूर्णानगर और दूसरा गोला क्षेत्र के अगौरा गांव का निवासी है। डॉक्टरो की टीम ने कॉलेज प्रबंधन को कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधक का कहना है कि दो छात्रों के कोरोना पॉजीटिव आने की सूचना मिली है। छात्र अपने घर पर हैं। कॉलेज में सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
--
सरकार ने सशर्त पढ़ाई की दी है छूट
सरकार ने कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने की शर्त पर पहले इंटर कॉलेजों में कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई की अनुमति दी, जिसके बाद डिग्री कालेजों में पढ़ाई के लिए अनुमति दी गई। अभिभावकों ने संक्रमण के खतरे के बावजूद बच्चों के पढ़ाई में पिछड़ने और भविष्य की चिंता को देखकर उन्हें पढ़ने के लिए भेजा। यहां बता दें जिले में किसी कॉलेज में छात्रों के संक्रमित आने का यह पहला मामला है, जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है।
विज्ञापन
--
मार्केट, कॉलेज, होटल आदि में रैंडम चेकिंग के दौरान 26 नवंबर को एक इंटर कालेज में 100 छात्रों की कोरोना जांच की गई थी जिसमें दो छात्रों की आरटीपीसीआर में कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव निकली है। छात्रों को क्वारंटीन कर उसके संपर्क में आने वालों की जांच की जाएगी।
-अमितेश दत्त द्विवेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी फूलबेहड़
आठ नए कोरोना संक्रमित मिले
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को जिले में दो छात्रों सहित आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 992 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें तीन पॉजिटिव एवं 989 नेगेटिव हैं। वहीं दो अन्य लैब एवं तीन एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। तहसील धौरहरा के गोविंद शुगर मिल में एक, तहसील सदर के अगोना में एक, पुलिस लाइन में एक, एलआरपी चौराहा में एक, तहसील पलिया के भानपुरी कॉलोनी खजुरिया में एक, तहसील निघासन के सुथना बरसोला तिकोनिया में एक, तहसील मितौली के मितौली में एक संक्रमित मिला है। संवाद