फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona in Khiri

खीरीः 25 नए कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 22 Oct 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Corona in Khiri
Corona in Khiri
लखीमपुर खीरी। नए कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 25 कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 494 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 21 पॉजिटिव और 473 निगेटिव हैं। इसके साथ अन्य लैब से तीन एवं एक एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। लखीमपुर तहसील के शिव कॉलोनी में तीन, सीतापुर रोड में एक, छाउछ चौराहा में एक, संकटा देवी मोहल्ले में एक, महेवागंज में एक, साईं मंदिर के पीछे एक, तहसील धौरहरा के जगदीशपुर में 11, ऐरा चीनी मिल में एक, तहसील निघासन के सिंगहा कला में तीन, तहसील गोला गोकर्णनाथ के शंकर आवास कॉलोनी में एक संक्रमित मिला है। वहीं एक संक्रमित मरीज को अभी ट्रैक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

-
‘सतर्कता और सावधानी है डेंगू से बचाव’
लखीमपुर खीरी। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि सावधानी और सतर्कता ही डेंगू से बचाव है। उन्होंने बताया कि डेंगू होने पर तेज सिर दर्द, बुखार, जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द होना, उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक, आंख, मसूड़ों से खून आने के साथ शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। सीएमओ ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपता है। इसलिए घर की छत, कूलर, पानी की टंकी आदि की समय-समय पर सफाई करते रहना चाहिए। यह मच्छर दिन में काटता है। इससे बचने के लिए शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े ही पहनें। रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed