फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona death

पंचायत चुनाव : संक्रमण से 50 से अधिक कर्मचारी गंवा चुके हैं जान

Fri, 07 May 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
corona death
लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव से अब तक जनपद में 50 से ज्यादा कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। जिसमें सबसे ज्यादा बेसिक शिक्षा विभाग के 44 शिक्षक व कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग के चार जेई/एई की मौत हो चुकी है, जबकि मतदान में ड्यूटी करने के बाद मंडी समिति राजापुर के निरीक्षक की मौत हो चुकी है। ज्यादातर कर्मचारियों की मौत के कारणों में कोरोना संक्रमण को वजह बताया जा रहा है। इन कर्मचारियों की मौत पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह भी शोक संवेदना व्यक्त कर चुके हैं। वहीं शिक्षक संगठन इन कर्मचारियों की असमय मौत को लेकर पंचायत चुनाव को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव प्रचार के समय कोरोना संक्रमण ने तेजी पकड़ी। जिससे मतदान के बाद कोरोना संक्रमितों की मौतों के मामले तेजी से बढ़े। कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी पंचायत चुनाव के दौरान ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, तो वहीं अधिकारियों के नजदीकी कर्मचारी भी संक्रमित पाए जा चुके हैं। चुनाव ड्यूटी में लगे निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी भी संक्रमित हो चुके हैं, जिससे मतदान प्रक्रिया के दौरान कई आरओ व एआरओ को बदलना पड़ा। जैसे सदर ब्लॉक के आरओ जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल कोरोना संक्रमित हुए, तो उनके स्थान पर मतगणना में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव को आरओ बनाया गया। ऐसे ही फूलबेहड़ के एआरओ संक्रमित होने पर उनके स्थान पर दूसरे अधिकारी को एआरओ बनाया गया। मतगणना में ड्यूटी के बाद मितौली के एसडीएम व बीडीओ भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पंचायत चुनाव में मतदान की ड्यूटी करने के बाद सबसे ज्यादा बेसिक शिक्षा विभाग के 44 शिक्षक व कर्मचारियों की मौत हो चुकी हैं। जिनमें ज्यादातर मौतों के कोरोना संक्रमण को वजह बताया गया है। इसके अलावा कई शिक्षक व कर्मचारी कोरोना संक्रमित होकर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। शिक्षक संगठनों ने मतगणना को टालने के लिए शासन-प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री से मांग भी की थी, तो कुछ संगठनों ने कोर्ट की शरण भी ली थी। हालांकि कोर्ट से मतगणना को स्थगित करने की मांग पर राहत नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के इन शिक्षक व कर्मचारियों की हो चुकी मौत
- सत्येंद्र कुमार मिश्रा, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय गुलाबनगर ब्लॉक बिजुआ
- प्रकाश वर्मा, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय यासीनपुर ब्लॉक कुंभी
- सफीक, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सहजदिया, ब्लॉक रमियाबेहड़
- महेश कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय सनिगवां, ब्लॉक बेहजम
- संतोष बहादुर सिंह, प्राथमिक विद्यालय नंदूरा ब्लॉक ईसानगर
- आसिफ खां संविलियन विद्यालय मगरेना, मोहम्मदी
-आदेश प्रताप सिंह, प्रावि.कुईंयां मदारपुर, मोहम्मदी
- संतोष वर्मा प्राथमिक विद्यालय इकबालपुर ब्लॉक लखीमपुर
- वीरेंद्र कुमार प्राथमिक विद्यालय देवरिया पकरिया ब्लॉक लखीमपुर
- सुषमा कनौजिया उच्च प्राथमिक विद्यालय महाराजनगर नगर क्षेत्र
- कुतुबुद्दीन प्राथमिक विद्यालय टिप्पनपुरवा ब्लॉक नकहा
-आफताब आलम उच्च प्राथमिक विद्यालय अमृता गंज ब्लॉक नकहा
- सुनीता देवी मित्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय रंगीला नगर ब्लॉक नकहा
- शकील अहमद प्राथमिक विद्यालय सिरसिया ब्लॉक नकहा
- प्रतिमा गुप्ता प्राथमिक विद्यालय बनी का ब्लॉक बेहजम
- अब्दुल कदीर प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय पिपरा क्षेत्र ब्लॉक बेहजम
- वीरेंद्र सिंह अनुचर उच्च प्राथमिक विद्यालय भटटीपुरवा बेहजम
- शशी वर्मा प्रधानाध्यापिका शाहपुर भवानीपुर ब्लॉक बिजुआ
- मंजू देवी शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय बैरिया रमियाबेहड़
- कृष्ण कुमार विश्वकर्मा प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर ब्लॉक पलिया
- नवीसेर क्लर्क बीएसए ऑफिस
- अखिलेश कुमार क्लर्क बीएसए ऑफिस
- अफसर अली प्राथमिक विद्यालय मुरैना ब्लॉक मोहम्मदी
- रजनी वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय फूलबेहड़ ब्लॉक फूलबेहड़
- रवि कुमार ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय मूड़ा सवारान बिजुआ
- झब्बूलाल प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय पथरा मितौली
- जावित्री पांडेय प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय कस्ता मितौली
- जयप्रकाश अवस्थी सहायक अध्यापक पचदेवरा मितौली
- मदनलाल शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालय बूंदी कला ब्लॉक मोहम्मदी
- पूनम जायसवाल प्राथमिक विद्यालय अमानलाला ब्लाक लखीमपुर
- शिव सिंह वर्मा प्रा.विद्यालय करदाहिया ब्लॉक निघासन
- भारती निषाद प्राथमिक विद्यालय बांकेगंज ब्लॉक बांकेगंज
- सचिन शर्मा प्राथमिक विद्यालय छेदीपुर ब्लॉक मोहम्मदी
- इंद्रजीत वर्मा प्राथमिक विद्यालय अटकोनवा - लखीमपुर
- कमालुद्दीन खान, उच्च प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा कलां रमियाबेहड़
- मदनलाल शिक्षामित्रप्राथमिक विद्यालय बौधिया कला बम्मनपुर निघासन
- मुईन अहमद अंसारी उच्च प्राथमिक विद्यालय भुड़वारा द्वितीय बांकेगंज
- रामकुमार, प्रावि जीतपुरवा निघासन
- शिववंश मिश्रा, प्रधानाध्यपक, यूपीएस ढखिनिया - धौरहरा
- बनवारी लाल प्रधानाध्यापक मोहसीनपुर मितौली
- कृष्ण प्रसाद, प्रधानाध्यापक टांडा रायपुर रमियाबेहड़
- रामनरेश, प्रधानाध्यापक यूपीएस चक्करपुर रमियाबेहड़
- निरुपमा कनौजिया, शिक्षामित्र, प्रावि खेतौसा लखीमपुर
. प्रेमनाथ, शिक्षणेत्तर कर्मी, बीएसए कार्यालय
पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान काफी शिक्षक व कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं, जिनमें से कुछ लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। सबसे ज्यादा बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी असमय मौत का शिकार बने हैं। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। कुछ अन्य विभागों के जेई/एई की भी चुनाव ड्यूटी के बाद मौत हुई है। - शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed