{"_id":"5f5fab888ebc3e4da22b1379","slug":"corona-death-and-new-positive-cases-lakhimpur-news-bly4198226162","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक संक्रमित की लखनऊ में मौत, 42 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक संक्रमित की लखनऊ में मौत, 42 नए केस मिले
विज्ञापन
corona death and new positive cases
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, सोमवार को आई रिपोर्ट में 42 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसी क्रम में मोहल्ला महाराजनगर निवासी 58 वर्षीय अधेड़ की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में लैब से कुल 270 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमे आठ पॉजिटिव एवं 262 निगेटिव रिपोर्ट हैं। इसके अलावा छह अन्य लैब, दो ट्रूनॉट एवं 26 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। तहसील सदर क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के पीटीओ संक्रमित मिले हैं। अस्पताल रोड में एक, सिकटिया में एक, बाजपेई कॉलोनी में एक, पंजाबी कॉलोनी में एक, द्वारिकापुरी में दो, पुलिस लाइन में एक, गोविंदनगर में पांच, रामनगर में दो, काशीनगर में दो, पंजाबी कॉलोनी में एक, सेठघाट रोड में एक, नौरंगाबाद में एक, कोतवाली आवासीय परिसर में एक, ईदगाह में एक, हिदायतनगर में एक, एसएसबी मझरा फार्म में एक, इमली चौराहा में एक, बीएचएल खंभारखेड़ा में एक, बालूडीहा में एक, शाहपुरा कोठी में एक, सीएमओ आफिस में एक, सलेमपुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के बाजारगंज में एक, गिलौली रोड में एक, तहसील पलिया के अहिरान प्रथम में एक, बाजार प्रथम में एक संक्रमित मिला है। तहसील मितौली के खुर्रमनगर में एक संक्रमित मिला है। वहीं आठ संक्रमितों की ट्रेसिंग चल रही है। जनपद में अब तक कुल 3267 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 2578 पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में कुल 646 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 43 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
कोरोना का पलिया में बढ़ रहा संक्रमण, पर नहीं चेत रहे लोग
पलियाकलां। क्षेत्र में रोजाना कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को भी दो कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें एक मोहल्ला बाजार प्रथम और दूसरा पॉजिटिव सरखना पूरब गांव का निवासी है। दोनों के संपर्क में आए 16 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराने के लिए चिह्नित किया है। वहीं दो दिनों में पॉजिटिव आए दस लोगों के संपर्क में आए 88 लोगों को चिह्नित किया गया है जिनकी जांच कराई गई है। उधर, कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ने के बाद भी लोग चेत नहीं रहे हैं। सामाजिक दूरी का पालन करना तो दूर लोग भीड़भाड़ लगाकर खड़े होते दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को उपडाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए सैकड़ों की भीड़ सामाजिक दूरी का बिना पालन किए हुए लगी रही। केवल एक जगह ही आधार कार्ड बनने के कारण यहां भीड़ उमड़ रही है और लोग कोरोना का खौफ भूलकर आधार कार्ड बनवाने में मशगूल हैं।
विज्ञापन
10 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अदालत 16 तक बंद
लखीमपुर खीरी। सिविल कोर्ट में कई न्यायिक अधिकारियों के कोरोना संक्रमण से प्रभावित होने के बाद गुरुवार से अदालत बंद हो गई थी। सोमवार को अदालतें खुली और कामकाज शुरू हुआ, लेकिन जिला जज शिवशंकर प्रसाद के आदेश पर एहतियातन अदालती कर्मचारियों की भी जांच कराई गई, जिसमें रेंडम सैंपलिंग में 10 अदालती कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एडीजे शाम कुमार ने बताया कि कई कर्मचारियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सिविल कोर्ट को बंद रखकर साफ सफाई कराई जाएगी और सैनिटाइजेशन भी होगा इसलिए 15 और 16 सितंबर को जिला मुख्यालय पर सभी अदालतें बंद रहेंगी।