फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona death and new positive cases

दो और संक्रमितों की मौत, 107 नए कोरोना मरीज मिले

Sat, 12 Sep 2020 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
corona death and new positive cases
corona death and new positive cases
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला एक बार फिर से तेजी पकड़ने लगा है। शुक्रवार को जनपद में 107 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं सिंगाही रोड निघासन निवासी कोरोना संक्रमित 46 वर्षीय व्यक्ति की लखनऊ में मौत हो गई है, जबकि मोहम्मदी क्षेत्र के मगरैना गांव निवासी 23 वर्षीय युवक की शाहजहांपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में लैब से कुल 340 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 38 पॉजिटिव एवं 302 निगेटिव रिपोर्ट है। इसके अलावा 17 अन्य लैब एवं 52 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। लखीमपुर तहसील क्षेत्र में देवकली रोड निवासी एक व्यक्ति, सब्जी मंडी में दो, हाथीपुर कोठार में दो, इमली चौराहा में एक, सलेमपुर कोन में छह, बहादुरनगर में चार, कनौजिया कॉलोनी में एक, गोटैयाबाग में एक, द्वारिकापुरी में एक, अर्जुनपुरवा में एक, सिविल लाइन में दो, सकेथू में एक, नई बस्ती में तीन, जगतिया में एक, कमलापुर में एक, नौरंगाबाद में एक, शाहपुरा कोठी में दो, मनिकापुर में दो, सुभाषनगर में एक, अस्पताल रोड में एक, राम लक्ष्मण एंक्लेव छाउछ में दो, निर्मलनगर में एक, संकटा देवी में दो, हाथीपुर उत्तरी में एक, छाउछ में एक, सिकटिया में एक, जिला चिकित्सालय में एक, सदर कोतवाली में एक, राजाजीपुरम में एक, नौरंगाबाद में एक, सीएमओ ऑफिस में एक, प्रमिलानगर देवकली रोड में एक, द्वारिकापुरी में एक, शांतिनगर में एक, महाराजनगर में एक, टीचर्स कॉलोनी में एक, सैदापुर भाउ में एक, कैंप एसएसबी गढ़ी रोड में एक, हाथीपुर में एक, सरबती देवी कॉलोनी में तीन, काशीनगर में तीन, रामनगर में दो, आवास विकास कॉलोनी में एक संक्रमित मिला है। तहसील धौरहरा के पिपरावा में एक, वीरसिंहपुर में दो संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

तहसील मितौली के रानीबेहड़ नयापुरवा में एक संक्रमित मिला है। तहसील निघासन के बोधिया खुर्द में एक, प्रधानपुरवा बथुआ में एक, पीएचसी सिंगाही में चार, सिंगाही में तीन, निघासन में एक, बंधन बैंक में एक, बेलरायां में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के हटेला वाजिदपुर में एक, कोतवाली मोहम्मदी में दो पुलिसकर्मी, बाजार खुर्द में एक, चीनी मिल अजबापुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकर्णनाथ के गुलरिया चीनी मिल में एक, बिजुआ में एक, बादलनगर में एक, अर्जुननगर में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील पलिया में बीएचएल चीनी मिल पलिया में दो संक्रमित मिले हैं। शेष 15 संक्रमित मरीजों की ट्रेसिंग चल रही है। जनपद में अब तक कुल 3051 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 2342 पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में कुल 670 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 39 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

पलिया में फिर मिले तीन कोरोना संक्रमित
पलियाकलां। शुक्रवार को इलाके में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें शहर की चीनी मिल में दो और मोहल्ला सुभाषनगर में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि चीनी मिल के दोनों कोरोना पॉजिटिव लखनऊ में अपना इलाज करा रहे हैं जबकि सुभाषनगर मोहल्ले का कोरोना पॉजिटिव इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहा है। इनको सांस लेने में दिक्कतें आ रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed