फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona: 12 more infected, number of active patients increased to 67

कोरोना : 12 और संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 67

Mon, 24 Apr 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Corona: 12 more infected, number of active patients increased to 67
कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी देते एसीएमओ
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। रविवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 12 लोग संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मिलने वालों का आंकड़ा 166 पहुंच गया है।
विज्ञापन

पिछले एक माह से जिले में लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि 90 लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि अभी 67 संक्रमित स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम क्वांरटीन है। वहीं नौ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोविड कंट्रोल रूम के नोडल डॉ. धनीराम ने बताया कि रविवार की जांच रिपोर्ट में 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनको ट्रेस कर दवाएं भिजवाई गई हैं। इसके अलावा इनके संपर्क में आने वालों की जानकारी कर उनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


एसीएमओ ने कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों का जाना हाल
एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कोविड वार्ड पहुंचकर भर्ती मरीज और उनके इलाज के बारे में मालूमात की। एसीएमओ ने बताया कि वार्ड में नौ संक्रमित भर्ती है, जिनका इलाज चल रहा है। यह मरीज अन्य वार्डों में भर्ती थे, लेकिन जांच में कोरोना संक्रमित मिलने पर कोविड वार्ड में शिफ्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed