फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Controversy erupts over the renovation of Hanuman temple

Lakhimpur Kheri News: हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार पर छिड़ा विवाद

Sat, 06 Jun 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 06 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Controversy erupts over the renovation of Hanuman temple
गोला तहसील परिसर में हनुमान मंदिर निर्माण स्थल पर मौजूद अधिवक्ता। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। तहसील परिसर में पुरातन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य बार संघ के पूर्व अध्यक्ष की आपत्ति और शिकायत के बाद रोक दिया गया है। इसके विरोध में अधिवक्ताओं का एक पक्ष जीर्णोद्धार के समर्थन में लामबंद हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश गिरि, पूर्व महामंत्री राकेश त्रिपाठी, नीरज कुमार मिश्रा, रामजीलाल दीक्षित, रजनी सिन्हा, सुरेश गिरि, आदर्श शुक्ला, श्याम मोहन त्रिवेदी समेत अन्य अधिवक्ता निर्माण स्थल पहुंचे और शिकायत पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि मंदिर वर्ष 2007 से मौजूद है। पीपल के पेड़ की जड़ों से चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया था। मंदिर में लोगों की आस्था है और ज्येष्ठ माह के मंगलवार पर यहां सुंदरकांड पाठ व भंडारे होते रहे हैं। उनका कहना है कि कोई नया निर्माण नहीं कराया जा रहा, बल्कि आपसी और जनसहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार संघ के पूर्व अध्यक्ष लाल बिहारी वर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि न्यायालय परिसर के निकट मंदिर का अवैध निर्माण कराया जा रहा है, जो धर्मनिरपेक्षता, न्यायिक निष्पक्षता और सरकारी तटस्थता के विरुद्ध है। उन्होंने निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर पुराना है। क्षतिग्रस्त होने पर अधिवक्ताओं ने जीर्णोद्धार की अनुमति मांगी थी। आपसी सहयोग से कार्य कराया जा रहा था, लेकिन शिकायत मिलने पर काम रुकवा दिया गया है।

बार संघ के वर्तमान महामंत्री संदीप अवस्थी ने कहा कि मंदिर पुराना है और अधिवक्ता जनसहयोग से उसका जीर्णोद्धार करा रहे थे। इसके लिए बार संघ को प्रार्थना पत्र भी दिया गया था। उन्होंने इसे विवाद का विषय नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed