{"_id":"5898ae0d4f1c1b8952378a01","slug":"contracted-bus-collision-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंधित बस की टक्कर से दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंधित बस की टक्कर से दो लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन।
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित होकर बस दुकान में घुसी
खमरिया से लखीमपुर आ रही लखीमपुर डिपो की अनुबंधित बस ने सोमवार की सुबह दो लोगों को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर हनुमान मार्केट में घुस गई, जिससे दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। यूपी 100 से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर बस चालक मौके से फरार हो गया।
लखीमपुर डिपो की अनुबंधित बस सोमवार की सुबह खमरिया से लखीमपुर आ रही थी। बताते हैं कि मार्ग पर अचानक सामने आए राहगीर को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई, जिसकी चपेट में आने से चौआपुर निवासी तीस वर्षीय चंद्रशेखर पुत्र बाबू और सड़क पार कर रही नकहा निवासी 55 वर्षीय नगीना घायल हो गई, इसके बाद बस हनुमान मार्केट की दुकानों में जा घुसी, जिससे दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं चौकी पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। लखीमपुर डिपो के एआरएम वीके गोस्वमी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर गए थे, बस में एक ही यात्री था, जो सकुशल है। बस की चपेट में आने से दो लोग घायल हुए हैं।