फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   five people died due to bus crushed e-rickshaw in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: मोहम्मदी-गोला हाईवे पर बस ने ई-रिक्शा को रौंदा, दो बच्चों समेत पांच की मौत

Tue, 05 Mar 2024 01:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 05 Mar 2024 01:54 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में मोहम्मदी-गोला हाईवे के दिलावरपुर गांव के समीप अनुबंधित बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
five people died due to bus crushed e-rickshaw in Lakhimpur Kheri
बस के नीचे दबा ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी इलाके में सोमवार को मोहम्मदी-गोला हाईवे पर दिलावरपुर गांव के समीप रोडवेज डिपो से अनुबंधित बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में एक वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। शाहजहांपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान चार घायलों ने भी दम तोड़ दिया। ई-रिक्शा चालक मुजीब को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोहम्मदी कस्बे में सोमवार दोपहर को शाहजहांपुर डिपो की एक अनुबंधित बस गोला से आ रही थी। बस गांव दिलावरपुर के समीप पहुंची ही थी, तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा बस में फंस गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया। ई-रिक्शे पर सवार जनपद बलिया की 55 साल की बुचिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


गांव दिलावरपुर की रुखसाना पत्नी जावेद और उनके दो बच्चे छह साल का अरसलान व दो साल की आलिया, रवीना 20 पुत्री समसुल हसन, 28 साल का ई-रिक्शा चालक मुजीब और एक महिला घायल गंभीर घायल हो गई थी। पुलिस ने सभी घायलों को शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अरसलान, आलिया और रवीना समेत चार घायलों ने दम तोड़ दिया है।  मोहम्मदी कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम शाहजहांपुर में ही कराया जाएगा। अनुबंधित बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले ही बेटी के घर आईं थी महिला
मृतक बुचिया देवी चार दिन पहले ही बलिया से अपनी बेटी के घर दिलावरपुर आई थीं। मृतका के समधी मुंशीलाल ने बताया कि बुचिया देवी जनपद बलिया के सिकंदरपुर की रहने वाली थीं। हादसे में हुई मौत के बाद परिजनों को खबर भेज दी गई है। इधर, मां की मौत होने के बाद बेटी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed