फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Contract worker was injured by attacking the team of electricity department

बिजली विभाग की टीम पर हमला कर संविदा कर्मी को किया जख्मी

Sat, 11 Dec 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Contract worker was injured by attacking the team of electricity department
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
उपभोक्ता के परिवार वालों ने सरकारी बकाएदारों की सूची और बिल छीनकर फाड़े
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के गांव द्वारिकागंज में एक मुश्त समाधान योजना के तहत पहुंची बिजली विभाग की टीम पर उपभोक्ता के परिवार वालों ने हमला कर एक संविदा कर्मी की पिटाई कर दी। संविदा कर्मचारी ने कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

बृहस्पतिवार दोपहर द्वारिकागंज गांव में विद्युत उपकेंद्र गोला से जेई रोहित कुमार गौतम, पेट्रोल मैन राजा बाबू, लाइनमैन रमेश कुमार, नरेंद्र मिश्रा, सुमित गिरी, शिवम गुप्ता, पंकज सिंह, बाबू सिंह, शिवम गुप्ता, गौरव कुमार, शहीम बेग की टीम विद्युत बिलों में छूट के लिए एकमुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं से संपर्क कर उनको छूट का लाभ प्राप्त कराने के लिए प्रोत्साहित कर रही थी। टीम गांव निवासी उपभोक्ता सरोजनी देवी पत्नी मनोहर लाल के यहां पहुंची। उपभोक्ता पर 15600 रुपये का बिजली बिल बकाया है। जब टीम ने पैसा जमा करने के लिए कहा तो उपभोक्ता के पुत्र विक्रम लाल, शर्मा प्रसाद संविदा कर्मी शहीम बेग से गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने सरकारी बकायादारों की लिस्ट और बिलों को छीनकर फाड़ दिया और संविदा कर्मी शहीम बेग को घसीट घसीट कर मारने लगे।संविदा कर्मी शहीम बेग सहित टीम ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, संविदा कर्मी को पीटने और बिजली चोरी आरोप लगाते हुए विपक्षियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। एसडीओ विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि टीम पर हमला हुआ है। गोला पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed