फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Contaminated water is being supplied to homes for the last two months, people say they are having stomach pain

Lakhimpur Kheri News: दो माह से घरों में दूषित पानी की आपूर्ति, लोग बोले-हो रहा पेट दर्द

Mon, 15 Sep 2025 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water is being supplied to homes for the last two months, people say they are having stomach pain
घरों में इस तरह आ रहा गंदा पानी। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने का दावा करने वाली नगर पालिका की लापरवाही अब नागरिकों की सेहत पर भारी पड़ रही है। मोहल्ला शिव कॉलोनी और कमलापुर क्षेत्र में बीते दो माह से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से नाली का गंदा पानी टंकी के जरिये घरों तक पहुंच रहा है। लाल और काले रंग का यह पानी दुर्गंध के साथ नलों से निकल रहा है। हालात यह हैं कि डेढ़ से दो सौ परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं। कई लोग गंदा पानी पीने से बीमार भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी को छानने के बाद उबालकर इस्तेमाल कर रहे हैं। बच्चों के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने बार-बार नगर पालिका से शिकायत की, मगर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। हालांकि, शिकायत के बाद एक बार कर्मियों ने गड्ढा खोदा, लेकिन समस्या नहीं मिली तो उसे पाटकर चले गए। दोबारा नहीं आए। आपूर्ति होने वाले पानी में कीड़े और बदबू आने से लोग परेशान हैं और पीने के योग्य पानी की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो यहां महामारी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। जलापूर्ति सुबह छह बजे से और शाम को साढ़े पांच बजे से आती है। नगर पालिका के जल कल विभाग के अनुसार, वर्ष में एक बार सफाई कार्य किया जाता है, दवा आदि का विशेष ध्यान रखा जाता है।

घरों में इस तरह आ रहा गंदा पानी। संवाद

घरों में इस तरह आ रहा गंदा पानी। संवाद

घरों में इस तरह आ रहा गंदा पानी। संवाद

घरों में इस तरह आ रहा गंदा पानी। संवाद

घरों में इस तरह आ रहा गंदा पानी। संवाद

घरों में इस तरह आ रहा गंदा पानी। संवाद

घरों में इस तरह आ रहा गंदा पानी। संवाद

घरों में इस तरह आ रहा गंदा पानी। संवाद

घरों में इस तरह आ रहा गंदा पानी। संवाद

घरों में इस तरह आ रहा गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed