फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Consumers were in trouble due to non-availability of electricity for five hours

Lakhimpur Kheri News: पांच घंटे बिजली न मिलने से उपभोक्ता हुए बेहाल

Wed, 26 Jun 2024 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Consumers were in trouble due to non-availability of electricity for five hours
लखीमपुर खीरी। रेवाही उपकेंद्र के सभी फीडर की आपूर्ति मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बाधित रही। पांच घंटे आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल रहा। शहर में कटौती और ट्रिपिंग की वजह से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मितौली डिवीजन के रेवाही उपकेंद्र के सभी फीडरों पर रीवैंप योजना के तहत कार्य कराया गया। इसकी वजह से सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रही। लगातार पांच घंटे आपूर्ति बाधित होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को भी काम होना प्रस्तावित है। सुबह 10 से तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय रहते पेयजल की व्यवस्था कर लें, ताकि दिक्कत न हो। इधर, सोमवार की रात और मंगलवार को दिन में कई बार ट्रिपिंग होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोहल्ला राजाजीपुरम में सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे काशीनगर मेन लाइन में आग लगने की वजह से कई घंटे सप्लाई बाधित रही। उधर, कैमहरा में तीन दिन से आपूर्ति बाधित होने पर मंगलवार को उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। ऐसे में उपभोक्ताओं विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed