{"_id":"677ebfcccdc3f34e6e051514","slug":"consumers-in-trouble-faults-not-being-rectified-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-136769-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुसीबत में उपभोक्ता, दुरुस्त नहीं हो रहे फॉल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुसीबत में उपभोक्ता, दुरुस्त नहीं हो रहे फॉल्ट
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। छंटनी होने के विरोध में हड़ताल कर रहे संविदाकर्मियों का खामियाजा अब उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। फॉल्ट होने पर उपभोक्ता शिकायत करते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाता। शहर के पांच बिजली घरों में 300 से अधिक शिकायत पेंडिंग हैं, जिनका आज तक समाधान नहीं हो सका।
विभाग से फॉल्ट दुरुस्त न किए जाने से परेशान कुछ उपभोक्ताओं ने प्राइवेट कर्मचारी बुलाकर दुरुस्त कर लिया, लेकिन आज भी कई जगह समस्या बरकरार है। शहर में पांच बिजली घर हैं। प्रत्येक बिजली घर पर 50 से 70 शिकायतें अब तक आ चुकी हैं, लेकिन निस्तारण किसी का भी नहीं हो सका।
विभागीय अफसर भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। फॉल्ट न होने पर उपभोक्ता बिजलीघर पहुंचते हैं, लेकिन उनको मायूस होकर लौटना पड़ता है। जबकि रोजाना कहीं न कहीं फॉल्ट होने के मामले सामने आ रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत करने पर एक ही जवाब मिलता है कि संविदाकर्मी हड़ताल पर हैं।