फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Construction of stadium in Gola incomplete even after 20 years

Lakhimpur Kheri News: 20 साल बाद भी गोला में स्टेडियम का निर्माण अधूरा

Fri, 12 Apr 2024 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Construction of stadium in Gola incomplete even after 20 years
गोला गोकर्णनाथ। 20 साल पहले पब्लिक इंटर कॉलेज के परिसर में स्वर्गीय राजेंद्र गिरि के नाम से स्टेडियम बनाने की नींव रखी गई थी लेकिन आज तक स्टेडियम बन नहीं पाया है। कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन खिलाड़ियों के सपने पूरे नहीं हुए। अभी तक स्टेडियम का निर्माण जारी है। इसमें करीब 86 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2003 में पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रबंध कमेटी ने बैठक करके स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव पारित किया था। कार्ययोजना तैयार होने के बाद पांच नवंबर वर्ष 2003 को तत्कालीन संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने स्टेडियम का शिलान्यास किया था। इसके बाद तत्कालीन विधायक अरविंद गिरि ने वर्ष 2004 में विधायक निधि से 10 लाख रुपये का बजट दिया। वर्ष 2005 में स्टेडियम का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2006 में 19.95 लाख, 2007 में 20 लाख, 2008 में 17.73 लाख, 2010 में 18.51 लाख रुपये स्टेडियम निर्माण के लिए दिए गए। स्टेडियम निर्माण में 86 लाख से अधिक रुपये विधायक निधि से खर्च हो चुके हैं। कार्यदायी संस्था नगर पालिका ने इसका निर्माण कराया। स्टेडियम में मुख्य गेट के अलावा पांच द्वार, मंच और आधे मैदान की सीढ़ियों का निर्माण कराया गया। उसके बाद से धन अभाव के चलते आगे का कार्य नहीं हो सका। खेल प्रतिभाओं के लिए यह ड्रीम प्रोजेक्ट आज भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
गोला का स्टेडियम मेरी प्राथमिकता में है। पिता स्व. अरविंद गिरि स्वयं एक खिलाड़ी थे। जिनका प्रत्येक सपना पूरा करना मेरा कर्तव्य है। स्टेडियम को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं।
- अमन गिरि, विधायक गोला विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed