{"_id":"683c94f7b876342047079738","slug":"construction-of-power-substation-stuck-due-to-non-availability-of-materials-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-147186-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सामान न मिलने से अटका बिजली उपकेंद्र का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सामान न मिलने से अटका बिजली उपकेंद्र का निर्माण
Sun, 01 Jun 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
उचौलिया के कल्लुआ ग्राम पंचायत में बना बिजली उपकेंद्र। संवाद
उचौलिया। जेबीगंज उपकेंद्र का निर्माण सामान न मिलने से अधर में अटका है। एक साल में मात्र ढांचा ही खड़ा हो सका, जबकि मुख्य कार्य अभी बाकी है। मार्च, 2025 तक यह उपकेंद्र संचालित होना था, लेकिन समय सीमा के तीन माह बाद भी 50 प्रतिशत ही काम हो सका है।
उचौलिया क्षेत्र की आपूर्ति जेबीगंज उपकेंद्र से होती है। ऐसे में जेबीगंज पर लोड अधिक है। इस कारण वहां काफी फॉल्ट होते हैं। इससे राहत देने के लिए एक साल पहले नया उपकेंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। उपकेंद्र का निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली कि अब फॉल्ट से निजात मिलेगी। दुर्भाग्य है कि अब तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका। इससे क्षेत्र में बिजली संकट बना हुआ है। फाॅल्ट होने से घंटों बत्ती गुल हो जाती है। यह उपकेंद्र करीब पौने चार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।
कोइलछा गांव में निर्माणाधीन उपकेंद्र से उचौलिया और बरखेड़ा फीडर जुड़ेेगा। उचौलिया के करीब डेढ़ हजार और बरखेड़ा के करीब दो हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति इस नए केंद्र से दी जाएगी। अभी तक आपूर्ति जेबीगंज से दी जा रही है। जेबीगंज से उचौलिया 15 व बरखेड़ा करीब 20 किलो मीटर दूर है।
विज्ञापन
उचौलिया में बनना था बिजली उपकेंद्र
मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों से उचौलिया में उपकेंद्र की स्वीकृत मिली थी। जमीन का प्रस्ताव भेजा, लेकिन पास में रेलवे लाइन होने से प्रस्ताव निरस्त हो गया। पड़ोसी गांव किशनपुर जमुनी और बरनैया में भी जमीन नहीं मिल सकी। बाद में उचौलिया से 10 किलोमीटर दूर कल्लुआ ग्राम पंचायत के कोइलछा में निर्माण का रास्ता साफ हो सका।
कई बार पत्राचार कर चुके अफसर
नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण के लिए पावर ट्रांसफॉर्मर, स्विचगियर, केबल, क्लैंप, कनेक्टर, ग्राउंडिंग, सुरक्षा उपकरण, 33 केवीए लाइन आदि काफी कुछ सामान की जरूरत है, लेकिन लखनऊ स्टोर से यह सामान नहीं मिल पा रहा है, जबकि विद्युत निगम से कई बार पत्राचार भी किया जा चुका है।
-- -- -- -- -- -- --
गर्मियां शुरू होते ही बिजली संकट बढ़ गया है, लेकिन नया उपकेंद्र अभी तक नहीं बन सका। गर्मी से पहले इसको शुरू कराने की बात कही गई थी। जल्द ही उपकेंद्र बने, ताकि बिजली आपूर्ति में सुधार हो।
-यूसुफ अली, वनकागांव
-- -- -- -- -- -- -
उपकेंद्र का एक साल से निर्माण चल रहा है, लेकिन पूरा नहीं हो सका। बिजली निगम की लापरवाही से हम उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-गुरुमेज सिंह, भिलावां
-- -- -- -- -- -- --
उपकेंद्र के लिए कुछ सामान न मिलने की समस्या आ रही है, जिसको लेकर कई बार पत्राचार किया जा चुका है। उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन भी पूरी नहीं बनी। सामान मिलने के एक माह के अंदर ही इसको चालू करा दिया जाएगा।
-शुभम मौर्य, एसडीओ मोहम्मदी