{"_id":"60996df08ebc3efbf12aa9db","slug":"construction-of-oxygen-plant-may-start-soon-lakhimpur-news-bly446179653","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू हो सकता है ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू हो सकता है ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण
विज्ञापन
प्लांट लगाने के लिए मैप प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को भेजा
जमीन हस्तांतरण की औपचारिकता हो चुकी है पहले ही पूरी
लखीमपुर खीरी। जनपद में ऑक्सीजन संकट को दूर करने के लिए दो ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी मिलने के बाद भी अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि गेल ने जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए दिल्ली की कार्यदायी संस्था को नामित कर डेढ़ से दो माह में प्लांट तैयार होने की बात कही है। जिला प्रशासन ने जमीन का मैप कार्यदायी संस्था को भेज दिया है। वहीं पीएम केयर फंड से ओयल के अस्पताल में प्रस्तावित दूसरे ऑक्सीजन प्लांट को लेकर अभी मामला फाइलों से आगे नहीं बढ़ पाया है और न ही इस संबंध में कोई कार्यदायी संस्था नामित हुई है।
गेल द्वारा जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा, जिसके लिए जमीन हस्तांतरण की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जमीन का मैप कार्यदाई संस्था को भेज दिया है। इसके अलावा कार्यदाई संस्था ने प्लेटफार्म बनवाने के लिए कहा है, जिसे पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा तैयार कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधियों के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिनके निगरानी में प्लेटफार्म बनाया जाएगा ताकि बाद में कोई तकनीकी दिक्कत न आए।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गेल के प्रतिनिधियों ने जमीन का मैप मांगा था, जो उन्हें उपलब्ध करा दिया गया है। प्लेटफार्म बनाया जाना है, जिसे बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के आने पर पीडब्ल्यूडी विभाग प्लेटफार्म का निर्माण कराएगा, ताकि कोई तकनीकी दिक्कत न आए। डीएम ने बताया कि इस महीने में गेल द्वारा बनाए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।