फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Construction of new bus station will start soon on the proposed land

Lakhimpur Kheri News: प्रस्तावित जमीन पर जल्द शुरू होगा नए बस अड्डे का निर्माण

Fri, 08 Aug 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Construction of new bus station will start soon on the proposed land
डीएम से ​शिष्टाचार भेंट करते हुए रोडवेज केक्षेत्रीय प्रबंधक व अन्य अ​धिकारी। संवाद - फोटो : मृतक श्रमिक के परिजनों को समझाती पुलिस।
लखीमपुर खीरी। रोडवेज के नए बस अड्डे व वर्कशॉप का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार को रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक इंजीनियर रमेश कुमार व लखीमपुर डिपो के प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के साथ बैठक कर जल्द निर्माण शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो के नए बस अड्डे व वर्कशॉप के लिए जिला प्रशासन ने भसड़िया के पास जमीन उपलब्ध कराई है, लेकिन निर्माण अभी शुरू नहीं हो सका है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने डीएम को बताया कि वर्तमान बस अड्डे पर यात्री सुविधाएं सीमित हैं, जबकि दिन पर दिन यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिससे भीड़-भाड़ एवं अव्यवस्था की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

नए बस स्टेशन के निर्माण से न केवल यात्रियों को आधुनिक व सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी, बल्कि नगर की यातायात व्यवस्था को भी काफी राहत मिलेगी। बैठक के दौरान लखीमपुर डिपो के कार्यालय सहायक द्वितीय प्रदीप श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed