फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Construction of Bargawan and Chaukharia road coConstruction of Bargawan and Chaukharia road completed

Lakhimpur Kheri News: बरगंवा और चौखड़िया मार्ग का निर्माण पूरा

Fri, 03 Apr 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 03 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Construction of Bargawan and Chaukharia road coConstruction of Bargawan and Chaukharia road completed
मैगलगंज। क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़े बरगंवा और चौखड़िया मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दोनों सड़कों के बन जाने से अब आवागमन आसान हो गया है और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन




मैगलगंज से बरगंवा मार्ग तक करीब 550 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है, जिस पर लगभग 62 से 64 लाख रुपये खर्च हुए। यह मार्ग सीतापुर और हरदोई जनपद को जोड़ने के साथ-साथ करीब दो दर्जन गांवों के लिए मुख्य रास्ता है। पहले सड़क की हालत इतनी खराब थी कि पैदल चलना भी मुश्किल था, लेकिन अब निर्माण पूरा होने के बाद आवाजाही सुगम हो गई है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल तक पहुंचना भी अब आसान हो गया है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मैगलगंज से चौखड़िया मार्ग तक करीब 350 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया है, जिस पर करीब 38.5 लाख रुपये खर्च हुए हैं। यह मार्ग तीन पब्लिक स्कूल, एक इंटर कॉलेज और करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ता है। सड़क खराब होने के कारण पहले स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब करीब दो हजार बच्चों का आवागमन सुरक्षित हो गया है।


लोक निर्माण विभाग के जेई विमलेश वर्मा ने बताया कि क्षेत्र की अन्य जर्जर सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। साथ ही चौखड़िया मार्ग के किनारे नाले का निर्माण भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed