फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Construction of 2.70 crore auditorium stuck for two and a half decades

Lakhimpur Kheri News: ढाई दशक से अधर में अटका 2.70 करोड़ के ऑडिटोरियम का निर्माण

Tue, 04 Mar 2025 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Construction of 2.70 crore auditorium stuck for two and a half decades
निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। करीब डेढ़ करोड़ खपाने के बाद भी शहर शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट ऑडिटोरियम का निर्माण ढाई दशक से अधर में अटका है। दीनदयाल उपाध्याय योजना से ऋण लेकर निर्माण कार्य पूर्ण करने की कवायद शुरू भी की गई लेकिन कार्य पूर्ण नहीं हो पाया।
विज्ञापन


बता दें, नगर पालिका परिसर में वर्ष 2002-03 में शहर के लिए 2.70 करोड़ की लागत से ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू हुआ था। धनाभाव के कारण निर्माण कार्य रुक-रुक कर होता रहा। धीरे-धीरे करके करीब डेढ़ करोड़ रुपये खपा भी दिए गए लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ।
विज्ञापन


वर्ष 2018-19 में पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत निर्माण के लिए कर्ज के रूप में एक करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ था। इसमें 50 लाख की लागत से निर्माण कार्य कराया गया। कोविड काल में निर्माण कार्य दोबारा रोक दिया गया। सीलिंग आदि का कार्य कराया गया था, उसे बंदरों ने तहत-नहस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि निर्माणाधीन ऑडिटोरियम की डेकोरेशन करीब एक करोड़ की लागत से होना था। साज-सज्जा में इलेक्ट्रिक, पीवीसी पैनलिंग, स्टील रेलिंग, टाइल्स, साउंड सिस्टम, कुर्सियां, सेंट्रल एसी, गेट और स्टेज आदि का कार्य करना था। कुछ कार्य करने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने 49,15,000 का भुगतान भी कर दिया। एक वर्ष से कार्य बंद है। ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed