फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   constable on duty in Lakhimpur Kheri kept sleeping prisoner opened lockup and ran away

चैन से सो रही है पुलिस: ड्यूटी पर तैनात सिपाही सोता रहा, लॉकअप से फरार हो गया वारंटी

Sat, 27 May 2023 09:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 May 2023 09:38 PM IST
सार

सिपाही की सुस्ती ने ओयल चौकी पुलिस की जमकर फजीहत तो कराई ही, मनमानी और लापरवाह कार्यशैली भी उजागर हो गई। 

विज्ञापन
constable on duty in Lakhimpur Kheri kept sleeping prisoner opened lockup and ran away
थाने में सो रहा सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में पुलिसकर्मी की सुस्ती का फायदा उठाकर एक वारंटी भाग गया। मामला ओयल पुलिस चौकी का है। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सोता रह गया और वारंटी लॉकअप से फरार हो गया। सिपाही का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सोता दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सिपाही की सुस्ती ने ओयल चौकी पुलिस की जमकर फजीहत तो कराई ही, मनमानी और लापरवाह कार्यशैली भी उजागर हो गई। वहीं, विभाग के जिम्मेदार जांच की बात कहकर मामले पर पर्दा डालने में जुटे हैं। वायरल वीडियो को पुराना बताया जा रहा है। .

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात ओयल चौकी पुलिस ने गांव बनिका निवासी वारंटी सालिकराम को उसके घर से पकड़ा था। सालिकराम दफा 25 का वारंटी था। जब वारंटी को चौकी लाया गया, उस समय निगरानी पर सिपाही सतेंद्र सिंह मौजूद था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब तीन बजे सिपाही सतेंद्र सिंह शौच गया। 

विज्ञापन

इसी बीच मौके का फायदा उठाकर वारंटी सालिकराम भाग गया। वापस आने पर सिपाही ने वारंटी को गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। मामले की सूचना चौकी प्रभारी को दी। वारंटी की तलाश शुरू की गई। कुछ सिपाही वारंटी के गांव बनिका तो कुछ लखीमपुर की ओर दौड़े। करीब तीन घंटे बाद सुबह छह बजे वारंटी को सीतापुर-लखीमपुर रोड पर ग्राम आधचाट-जलनिगम के बीच दबोच लिया गया।

शौच गया या फिर सो रहा था आरक्षी
ओयल चौकी के सिपाही का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में सिपाही कुर्सी पर सोते हुए दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि ड्यूटी पर मौजूद सिपाही शौच गया था। जबकि वायरल वीडियो कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। हालांकि पुलिस इस वीडियो को काफी पुराना बता रही है। कार्यवाहक चौकी प्रभारी दशराथ यादव ने बताया कि वारंटी को पकड़ कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है। वायरल वीडियो मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं।

सीओ साहब संभालेंगे एक और जांच
एलआरपी चौकी प्रभारी पर लगे आरोप और अन्य जांचों में जुटे सीओ सिटी ओयल मामले की जांच भी करेंगे। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि सीओ सिटी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed