{"_id":"653c032489f8aeebde0e2c45","slug":"constable-injured-after-colliding-with-horse-carriage-dies-during-treatment-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-8422-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तांगे से टकराकर घायल सिपाही की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तांगे से टकराकर घायल सिपाही की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
मृतक सिपाही अंकुर
धौरहरा। नौ दिन पहले तांगे से टकराकर घायल हुए धौरहरा कोतवाली के सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरक्षी अंकुर का लखनऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा था। सिपाही की मौत से परिजनों और पुलिस विभाग में शोक है।
बिजनौर जिले के ग्वारितापुर पट़्टी निवासी अंकुर का वर्ष 2021 में आरक्षी के पद पर चयन हुआ था। उनकी पहली पोस्टिंग धौरहरा कोतवाली में हुई थी। 18 अक्टूबर काे शारदा नगर में चल रहे जय गुरुदेव के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में आरक्षी अंकुर की ड्यूटी लगी थी। कार्यक्रम के बाद बाइक से वापस धौरहरा लौटते समय करीब सात बजे ढखेरवा-धौरहरा हाईवे पर क्रशर के पास सामने से आ रहे तांगे से टकराकर घायल हो गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरक्षी के सीने पर अधिक चोट लगी थी। हादसे का पता चला तो कोतवाली पुलिस पहुंची। आरक्षी को सीएचसी लाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को आरक्षी अंकुर की मौत हो गई। सीओ पीपी सिंह और कोतवाल दिनेश सिंह ने आरक्षी की मौत पर शोक जताया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।