फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congressmen were assured of time till 12th to file the case

Lakhimpur Kheri News: कांग्रेसियों को मुकदमा दर्ज कराने के लिए 12 तक का आश्वासन

Tue, 09 Sep 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Congressmen were assured of time till 12th to file the case
एसपी से वार्ता करते पूर्व मंत्री नकुल दुबे, साथ में पूर्व सांसद रवि वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सैफ
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस कार्यालय में घुसकर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इस मामले में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसपी से मिला। इसके बाद उन्होंने बताया कि 12 सितंबर तक रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन एसपी ने दिया है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, प्रदेश प्रवक्ता सैफ अली, पूर्व सांसद रवि वर्मा, मोनिस नकवी, जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, रियाज अहमद मोनू, जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती भी शामिल थे। उन्होंने एसपी से कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। अन्यथा बड़ा आंदोलन जिले में होगा। इसकी जिम्मेदारी खुद प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सैफ नकवी ने बताया कि मुलाकात के दौरान एसपी को एक पेन ड्राइव भी उनको दी गई है, जिसमें कुछ साक्ष्य भी मौजूद हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि इस तिथि के बाद कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आएंगे। शासन व प्रशासन के खिलाफ जिला व्यापी आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईसीसी मेंबर डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी ने कहा कि पुलिस बार-बार समय मांग रही है, यह पुलिस का पक्षपाती रवैया है। सत्ता के दबाव में वह कोई कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं है। पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेसियों की धैर्य की परीक्षा और न लें। पूर्व विधायक सतीश आजमानी ने कहा कि उक्त घटना से कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आक्रोशित है। जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।

इस दौरान संजय शर्मा, राम कुमार मिश्रा, सिद्धार्थ त्रिवेदी, दीपक बाजपेई, रवि तिवारी, नवाज खान, बलराम गुप्ता, अजय दरोगा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed