{"_id":"5efa2a2c8ebc3e43272dc29a","slug":"congressmen-protest-against-the-rise-in-oil-prices-lakhimpur-news-bly41100862","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
अनोखा अंदाज..... तांगे पर सवार हो कर बढ़े डीजल पेट्रोल के दाम को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवा?
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने डीजल पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि के विरोध में ठेलिया, तांगा, साइकिल चला कर और तांगे पर बाइक रखकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार को देकर वृद्धि वापस लेने की मांग की। गोला गोकर्णनाथ में कांग्रेसियों ने रस्सी से ट्रैक्टर और बाइक खींच कर विरोध प्रदर्शन किया।
शहर के विलोबी मैदान पर प्रदेश सचिव कुमार गंगवार ने कहा कि देश वैसे भी महामारी की वजह से आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। उद्योग धंधे पूरी तरह चौपट हैं। ऊपर से डीजल पेट्रोल की वृद्धि करके भाजपा सरकार ने आग में घी डालने का काम किया है। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा पूरे विश्व में कच्चे तेल की कीमत सबसे निम्न स्तर पर हैं तो देश की भाजपा सरकार तेल के दाम बढ़ाकर अपनी जेब भरने में लगी है। विपदा में फायदा उठाना भाजपा सरकार खुद जानती है। आज जब रोजगार की जरूरत है। उद्योग धंधे चलाने की जरूरत है तो सरकार ने तेल के दाम बढ़ाकर उद्योग धंधे खेती को समाप्त कर देना चाहती है। प्रेम वर्मा एवं मोहन चंद्र उप्रेती ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश में कई घोटालों में प्रदेश सरकार में शामिल कई लोगों के नाम उजागर हो चुके हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। संजय गोस्वामी, सुशील शुक्ला, महेंद्र विक्रम सिंह, राम कुमार मिश्रा, पंकज शुक्ला, इकबाल अहमद खान, कुंवर रवि प्रताप सिंह, राजेंद्र गुप्ता, कोमल सिंह, मंजू मिश्रा, बुशरा खातून, मुरालीलाल गांधी आदि थे।
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार को कांग्रेसी युवा नेता विपुल गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर की प्रमुख सड़कों पर रस्सी से बंधे ट्रैक्टर और बाइक को खींचकर पेट्रोल डीजल के बढ़े मूल्यों की वापसी की मांग की और विरोध प्रदर्शन किया। सरकार पर आरोप लगाया कि डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाकर भारत की जनता से जबरन वसूली की जा रही है, जबकि कच्चे तेल के भाव काफी कम हुए हैं। जनता अब भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। कांग्रेसियों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव की मौजूदगी में तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों को वापस लेने की मांग सरकार से की। इस मौके पर बाल गोविंद वर्मा, दिलशाद, अजीत जैन, रानू , रहीस, गयादीन वर्मा, महेश चंद्र, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------------
भाकपा माले ने दिया धरना
लखीमपुर खीरी। वामदलों के प्रदेश व्यापी आह्वान पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को नसीरूद्दीन मौजी मैदान पर धरना देकर पेट्राल डीजल की मूल्य वृद्धि का विरोध जताया।केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बेहद कम हैं, लेकिन मोदी सरकार इनके रोजाना दाम बढ़ा रही है। इसका असर आम आदमी से लेकर किसानों पर पड़ रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम कम करने संबधी ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। धरने में बालेश्वर यादव, राजेंद्र यादव, तपेश्वरी, श्रवण कुमार, रामदरश आदि मौजूद रहे।
...........
पीस पार्टी ने भी जताया विरोध, दिया धरना
लखीमपुर खीरी। पीस पार्टी जिलाध्यक्ष अशरफ अली अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नसीरूद्दीन मौजी मैदान पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी, जिससे आम आदमी प्रभावित होगा। राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मूल्य अनुसार पेट्रोल डीजल के रेट निर्धारित करने, मूल्य बढ़ोतरी वापस लेने एवं इन पर लगे टैक्स को वापस लेने की मांग की है। श्रीकृष्ण वर्मा, मोहम्मद इदरीश, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।