फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congressmen furious over getting ticket to the relative of Minister of State for Home Teni

गृह राज्यमंत्री टेनी के रिश्तेदार को टिकट मिलने पर भड़के कांग्रेसी

Tue, 01 Feb 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Congressmen furious over getting ticket to the relative of Minister of State for Home Teni
लखीमपुर खीरीः टिकट वितरण को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। निघासन विधानसभा क्षेत्र से तिकुनिया हिंसा के कथित आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी के रिश्तेदार को कांग्रेस का टिकट दिए जाने पर कांग्रेसी भड़क गए। सोमवार को कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठक मोहन चंद्र उप्रेती के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

धरने पर बैठने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मोहन चंद्र उप्रेती ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर और राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम पर पैसों का लेनदेन कर अटल शुक्ला को निघासन से टिकट देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अटल शुुक्ला केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी के सगे रिश्तेदार हैं। तिकुनिया हिंसा में जिस दिन मंत्री के पुत्र ने किसानों को अपनी गाड़ी से रौंदा था, उस दिन अटल शुक्ला गृह राज्यमंत्री द्वारा आयोजित दंगल कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा के दिन जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता रातभर घटनास्थल पर मौजूद थे, केवल अटल शुक्ला वहां नहीं थे। सेवादल कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी को भेजे गए पत्र में कहा कि जब आपको तीन दिन सीतापुर जेल में रखा गया। उस समय जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता जेल के बाहर धरने पर बैठे, लेकिन अटल शुक्ला वहां से भी नदारद रहे। प्रियंका गांधी को भेजे गए पत्र में कहा गया कि अटल शुक्ला को टिकट देने से आपके द्वारा शहीद किसानों को न्याय दिलाने की मुहिम को बड़ा धक्का लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, तिकुनिया हिंसा के विरोध में मोहन चंद्र उप्रेती के नेतृत्व में संघर्ष किया गया। आखिरी समय तक उनका नाम ही प्रत्याशी के तौर पर चल रहा था। अटल शुक्ला का तो पैनल में भी नाम नहीं था। मोहन चंद्र उप्रेती ने प्रियंका गांधी से अनुरोध किया कि कांग्रेस पार्टी की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए अटल शुक्ला की जगह उन्हें टिकट दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed