फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress protests over Rahul Gandhi's detentioCongress protests over Rahul Gandhi's detentionn

Lakhimpur Kheri News: राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का हल्लाबोल

Wed, 22 Jul 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress protests over Rahul Gandhi's detentioCongress protests over Rahul Gandhi's detentionn
एसडीएम यदुवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा व अन्य।संवाद
लखीमपुर खीरी। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कथित अभद्रता, उन्हें हिरासत में लिए जाने और छात्रों पर कथित बर्बरता व लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। कांग्रेस कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद रवि वर्मा ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया और जंतर-मंतर पर कुछ बाहरी लोगों के हाथों में पुलिस के डंडे देखे गए, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कांग्रेस ने नीट पेपर लीक प्रकरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन

ज्ञापन में खरीफ सीजन में किसानों को यूरिया और डीएपी की किल्लत, खाद की कथित कालाबाजारी, स्मार्ट मीटर लगाए जाने से बिजली बिल बढ़ने की शिकायत और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताई गई। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, जिला प्रवक्ता रवि तिवारी, मोहन उप्रेती, वरुण चौधरी, रामपाल शाक्य, मंजू मिश्रा, पंकज दीक्षित समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
कांग्रेसियों ने काफी देर तक रोककर रखी डीएम की गाड़ी
प्रदर्शन के दौरान डीएम की गाड़ी आते देख कार्यकर्ता सामने आ गए और वाहन रोक लिया। अंदर डीएम मौजूद थे। कांग्रेसी उन्हें गाड़ी से नीचे उतारने की जिद पर अड़े रहे। बाद में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह के समझाने पर माने। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के साथ एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अभिषेक कुमार और एसडीएम सदर चालुवराजु आर पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ता आगे बढ़े और डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
-----------------
देर रात शहर कांग्रेस का भी प्रदर्शन, कई पदाधिकारी हिरासत में
लखीमपुर खीरी। नेता विपक्ष व सांसद राहुल गांधी के समर्थन में मंगलवार देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कई पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
शहर अध्यक्ष रियाज अहमद ‘मोनू’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पुतला दहन के लिए एकत्र हुए। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सदर कोतवाली पुलिस ने रियाज अहमद मोनू को समर्थकों के साथ हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संवाद
---------------
अखिलेश को हिरासत में लेने के विरोध में सपाइयों का धरना

पलियाकलां। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार देर शाम पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां के आवास स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे बाद अधिकारियों से अखिलेश यादव को हिरासत से छोड़े जाने की जानकारी मिलने पर धरना समाप्त कर दिया गया। प्रदर्शन में संजीव कुमार मुन्ना, गुरप्रीत नन्नर गोपी, डॉ. अजय कुमार अवस्थी, रिसाल अहमद, अताउर्रहमान खान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
------------------
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में जुटे कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में अशोक चौराहे पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल और सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध करते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस छात्र संगठन जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा, विपुल गुप्ता, अफजल खान, सुधीर शुक्ला, प्रभात गुप्ता और रियाज उल्ला खां आदि मौजूद रहे। संवाद
----------------------------

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के विरोध में सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
निघासन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा के नेतृत्व में बुधवार को सपाइयों ने छात्र एवं शिक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम यदुवीर सिंह को दिया।
ज्ञापन में जंतर-मंतर पर छात्रों सहित प्रदर्शन में शामिल लोगों पर हुई कथित बर्बरता की निंदा करते हुए जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर से जुड़े प्रकरण के शीघ्र समाधान की मांग की गई। विश्वविद्यालय की तकनीकी कमियां दूर कर संचालन सुचारु कराने, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं रोकने समेत अन्य कई मांगें उठाई गईं। इस दौरान रामासरे यादव, मनोज वर्मा, डॉ. अर्पित कुशवाहा, डॉ. निसार अहमद, बेनजीर उमर, जगमोहन यादव, राजेश चतुर्वेदी, जगदीश लोधी सहित तमाम लोग शामिल रहे।

एसडीएम यदुवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा व अन्य।संवाद

एसडीएम यदुवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा व अन्य।संवाद

एसडीएम यदुवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा व अन्य।संवाद

एसडीएम यदुवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा व अन्य।संवाद

एसडीएम यदुवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा व अन्य।संवाद

एसडीएम यदुवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा व अन्य।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed