{"_id":"57e96b0a4f1c1bf90a575299","slug":"congress-leaders-are-in-bed-should-not-worry-much-booty","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं लुट न जाए खाट चिंता में रहे कांग्रेसी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं लुट न जाए खाट चिंता में रहे कांग्रेसी नेता
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
rahul
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाटों को बचाने में मुस्तैद रहे कांग्रेस वालंटियर्स
राहुल गांधी की देवरिया में खाट सभा में खटिया लुटने के बाद सतर्क कांग्रेसियों ने ओयल मेें खटिया लुटने से बचाने के लिए वालंटियर्स लगा रखे थे। खाटों को मंच और अगली पंक्ति में बिछाया गया था। इसके बाद कुर्सियां लगाई गईं थीं। सभास्थल पर प्रवेश और निकास के लिए एक गेट बनाया गया। राहुल गांधी और अन्य वीआईपी के प्रवेश के लिए दूसरा गेट था।
राहुल गांधी की खाट सभा के लिए जो मंच बनाया गया उस मंच पर एक भी कुर्सी नहीं डाली गई। मंच पर भी खाट और मोढ़े रखे गए थे। सभास्थल पर करीब तीन सौ से अधिक खाटें और पांच सौ ज्यादा मोढ़े बिछाए गए थे। इतनी ही खाटों और मोढ़ों से भरा ट्रक सभास्थल के पास खड़ा था ताकि जरूरत पड़ने पर और खाट और मोढ़े बिछाए जा सकें। खाटों को कुछ इस तरह बिछाया गया था कि यदि कोई खाटों को उठा कर ले जाना चाहिए तो खाट ले जाने में उसे कई बाधाओं का सामना करना पड़े।
भीड़ जुटने से पहले सभास्थल की कड़ी सुरक्षा जांच
सभास्थल पर भीड़ जुटने से पहले सुरक्षा कर्मियों ने पूरे सभास्थल की मेटल डिटेक्टर से जांच की। इस दौरान सभास्थल पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी वहां से बाहर कर दिया गया। सभास्थल और मंच को एसपीजी ने पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता दिखे उत्साहित
राहुल की सभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखे। सुबह से ही तमाम कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में लगे दिखाई दिए। व्यवस्था से ज्यादा लोगों में बड़े नेताओं को अपना चेहरा दिखाने की होड़ दिखी। कांग्रेस टिकट के दावेदारों में भीड़ जुटाने की होड़ थी तो आम कार्यकर्ता अपने क्षेत्रीय नेता की नजरों में सबसे ज्यादा सक्रियता दिखाने की कोशिश में लगे रहे। विधानसभा टिकट के एक दावेदार ने बताया कि उन्होंने 10 हजार किसान मांग पत्र भरवाए हैं। सभा में भीड़ जुटाने के लिए कई दिनों से गांव गांव में जनसंपर्क कर रहे हैं। उनका दावा था कि किसानों में राहुल गांधी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।