फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Conch Sound celebrated with Vedic texts and the newly Samvatsar

वेद पाठ और शंख ध्वनि के साथ मनाया नवसंवत्सर

Fri, 08 Apr 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 08 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Conch Sound celebrated with Vedic texts and the newly Samvatsar
कल्चरल - फोटो : अमर उजाला
- मंगल तिलक लगाकर दी नव वर्ष की बधाई 
विज्ञापन

- भारतीय परंपराओं और संस्कृति के बारे में बताया

भारतीय नर्व का जिले भर में स्वागत किया गया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों और शिक्षण संस्थाओं में भव्य कार्यक्रम किए गए। भारतीय नव वर्ष की विशेषताओं के बारे में बताया गया। मंगल तिलक लगाकर एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी गई।
नव संवत्सर के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए तथा सुबह सरस्वती विद्यामंदिर बालिका इंटर कालेज के मैैदान में आद्य सरसंघ चालक प्रणाम हुआ। लोगों ने मंगल तिलक लगाकर एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

शहर के सरस्वती विद्यामंदिर बालिका इंटर कालेज में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, सरस्वती वंदना और दुर्गा चालीसा के साथ हुआ। यहां आचार्य निधि द्विवेदी ने बताया कि आज के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, महर्षि दयानंद सरस्वती ने आज के ही दिन आर्य समाज की स्थापना की थी। यहां समाजसेवी राजेश दीक्षित ने बताया कि आज के ही दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था। यहां विद्यालय प्रबंधक उमेश मिश्रा ने भारतीय काल गणना के बारे में बताया। विद्यालय की छात्राओं ने भजन और गीत गाए। छात्राओं ने राहगीरों को मंगल तिलक लगाकर नव वर्ष की बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भारत विकास परिषद, संस्कृत भारती और संस्कार भारती तथा आरएसएस ने शहर के मुड़िया महंत मंदिर में नव वर्ष का स्वागत किया। इस मौके पर सूर्य को अर्घ्य दिया गया। पंकज कृष्ण शास्त्री ने वेद पाठ किया। संगीत संध्या में राजेंद्र प्रसाद तिवारी, डा.माधव प्रसाद चतुर्वेदी, आनंद कुमार मिश्रा और डा.आलोक ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में संस्कृत भारती के डा.ओंकार नारायण दुबे, विश्व हिंदू परिषद के आचार्य संजय मिश्रा, बृजेश मिश्रा, राजकिशोर पांडे प्रहरी, दीनानाथ झा, भारत विकास परिषद के रमेश कुमार वर्मा, सुनीता शुक्ला, मधुलिका त्रिपाठी, विनोद चोपड़ा और सतीश टंडन सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
शिवसेना जिला इकाई ने ऐरा रोड स्थित कार्यालय पर नव वर्ष मनाया इस मौके पर सभी भारतीयों से नर्व वर्ष मनाने का आह्वान किया गया। यहां हनुमान मिश्रा ने कहा नववर्ष पर घरों और प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज लगाए जाएं। कार्यक्रम में बृजेश जायसवाल, राजेश गौड़, राजेश बैसवार, अशोक पाठक, राकेश, अजय कुमार कश्यप, प्रमोद महाजन और रवि गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
शहर के पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज सीबीएसई बोर्ड में भारतीय नववर्ष कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य शेषधर द्विवेदी ने बताया कि आज के ही दिन शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रुपों का पूजन और व्रत शुरू होता है। इसके बाद यहां के विद्यार्थियों ने राहगीरों को मंगल तिलक लगाकर नव सवंत्सर की शुभकामनाएं दीं।

गोला गोकर्णनाथ। भारतीय नववर्ष तथा डॉ. हेडगेवार का जन्मदिवस समारोह नव संवत्सर के रूप में मनाया गया, जिसमें विभाग बौद्घिक प्रमुख रामनरेश ने भारतीय संस्कृति, वैज्ञानिक तथ्यों पूर्ण जीवन को जीने की कला बताया। इस मौके पर राजेश कुमार, आनंद, वीरेंद्र कुमार, पतिराखनलाल, विजय वर्मा, कीमती साहनी, योगेंद्र गुप्त, महेंद्र कुमार, शिवकुमार, संकटा प्रसाद सहित तमाम स्वयं सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed