फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Computer training started for youth, sports equipment given to players

Lakhimpur Kheri News: युवाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू, खिलाड़ियों को दी खेल सामग्री

Wed, 15 Jul 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Computer training started for youth, sports equipment given to players
कंप्यूटर प्रशिक्षण उद्घाटन के दौरान एसएसबी अ​धिकारी व युवा। स्रोत: एसएसबी
लखीमपुर खीरी। सीमावर्ती गांवों के विकास और ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए 70वीं वाहिनी एसएसबी ने बुधवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कई गतिविधियां आयोजित कीं।
विज्ञापन

युवाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू कराया, खिलाड़ियों को खेल सामग्री और किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण व उन्नत बीज वितरित किए। एसएसबी की एफ समवाय (रामपुरवा-76) ने गांव रामपुरवा में हरिशंकर सेवा संस्थान, संपूर्ण नगर के सहयोग से युवाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ कराया। इसमें छात्र-छात्राओं और लाभार्थियों को कंप्यूटर के बुनियादी सिद्धांतों व व्यावहारिक ज्ञान आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

डी समवाय (निशानगाड़ा) ने मतेही में किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण और उन्नत बीज वितरित किए। साथ ही आधुनिक खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। बी समवाय (बरसोला) ने सूरत नगर में युवाओं को खेल सामग्री दी। कार्यवाहक कमांडेंट मुकेश कुमार गौतम ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल केवल सीमाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों के कल्याण, युवाओं के कौशल विकास और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि सीमावर्ती गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed