{"_id":"5f2d93478ebc3e3ca52adb93","slug":"compressor-coil-burst-in-bajaj-sugar-mill-three-workers-injured-lakhimpur-news-bly415491618","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज चीनी मिल में कंप्रेशर का क्वायल फटा, तीन श्रमिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाज चीनी मिल में कंप्रेशर का क्वायल फटा, तीन श्रमिक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड में सुबह हादसा हो गया, जिसमें तीन श्रमिक घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है।
शुक्रवार सुबह केन कैरियर पर कंप्रेसर की मरम्मत का कार्य चल रहा था। अचानक क्वायल के फटने से परेली निवासी सूरज बली (40), मिल कॉलोनी निवासी प्रदीप (42) और लालपुर वीरमपुर निवासी अखिलेश (28) घायल हो गए। हादसे के बाद केन कैरियर घटनास्थल पर तमाम कर्मचारियों की भीड़ लग गई। मिल अधिकारियों के आदेश पर घायलों को चीनी मिल के चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार न होने पर जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल ले गए। घटना की सूचना पर श्रमिक कल्याण संघ के महामंत्री विश्वनाथ सिंह और उमेश सिंह ने अधिकारियों से मुलाकात की। घायलों का बेहतर उपचार कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सावधानी बरतने की मांग की।
कंप्रेशर का क्वायल फटने से सूरजबली के पैर में चोट आई है। प्रदीप और अखिलेश को मामूली चोटें आई हैं। तीनों श्रमिकों का कुशल डॉक्टरों से इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
- आरके मिश्रा, कारखाना प्रबंधक बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड गोला