{"_id":"572ce6874f1c1b71275cd3c9","slug":"completed-preparations-for-dealing-with-the-rioters","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो दंगाइओं से निपटने के लिए पूरी हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो दंगाइओं से निपटने के लिए पूरी हुई तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी के निर्देश पर पुलिस लाइंस में हुआ माक ड्रिल
आंसू गैस के गोले छोड़े, बलवा ड्रिल भी कराई
आईजी जोन के निर्देश पर एसपी अखिलेश चौरसिया के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह दंगाइयों से निपटने की तैयारी को लेकर माक ड्रिल किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों को बलवाइयों से निपटने के गुर सिखाए गए। असलहे और आवश्यक साजो-सामान जैसे बाडी प्रोटेक्टर के प्रयोग की बावत जानकारी दी गई। तो आंसू गैस के प्रयोग के तौर तरीके सिखाए गए।
पुलिस लाइंस ग्रांउड पर शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे से एसपी अखिलेश चौरसिया के नेतृत्व में दंगारोधी मॉकड्रिल शुरू हुआ, जो साढ़े आठ बजे तक चला। इस दौरान एसपी ने दंगारोधी उपकरणों के प्रयोग के बारे में विस्तार से पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। ग्रेनेड, एंटी डिमास्ट्रेशन, टियर स्मोक, बलवा ड्रिल, बॉडी प्रोटेक्टर, एल्बोगार्ड, सिमगार्ड आदि के सावधानीपूर्वक प्रयोग के बारे बताया गया। सीओ निघासन मोहम्मद इब्राहिम ने आंसू गैैस कैन का प्रयोग कर लोगों को इसकी जानकारी दी। आंसू गैस कैन फूटते ही पुलिस लाइन ग्राउंड पर धुआं ही धुआं छा गया। इस दौरान सभी सीओ, आरआई, पीआरओ, एसओ, प्रभारी निरीक्षक समेत 135 पुलिसकर्मी शामिल हुए।