फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Complete the restoration work of the erosion site in 15 days.

Lakhimpur Kheri News: 15 दिन में पूरा करें कटान स्थल के रेस्टोरेशन का काम

Sat, 24 Aug 2024 03:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Complete the restoration work of the erosion site in 15 days.
भीरा-पलिया के बीच कटान साइट का निरीक्षण करते एडीआरएम

विज्ञापन
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के एडीआरएम इंफ्रास्ट्रक्चर राजीव कुमार ने शुक्रवार को भीरा-पलियाकला के बीच कटान साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर रेस्टोरेशन का काम पूरा करने के निर्देश दिए।
बारिश और बाढ़ के पानी से आठ जुलाई को मीटरगेज के मैलानी-नानपारा रेलखंड के भीरा और पलियाकला स्टेशनों के बीच अतरिया क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक की सामग्री बह जाने से ट्रैक हवा में झूल रहा है। एडीआरएम इंफ्रास्ट्रक्चर राजीव कुमार ने सड़क मार्ग से कटान साइट पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने साइट पर रेस्टोरेशन के काम में तेजी लाकर 15 दिनों के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल अभियंता द्वितीय मानसी मित्तल, सहायक मंडल अभियंता प्रभात कुमार, चीफ आईओ डब्ल्यू पीके सिन्हा, आरपीएफ पाेस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------

आठ जुलाई से बंद पड़ा है ट्रेनों का संचालन
मैलानी। मीटरगेज के मैलानी-नानपारा रेलखंड के भीरा और पलियाकला के बीच ट्रैक बह जाने के कारण आठ जुलाई से ट्रेनों का संचालन बंद चल रहा है। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब तक रेलवे ट्रैक को दुरुस्त नहीं करा सका है। अब इस रूट की ट्रेनों की निरस्तीकरण की तिथि भी बढ़ाकर दस सितंबर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed