{"_id":"6856f66db4dba1e1740570bd","slug":"complaint-slip-was-not-given-complainant-clashed-with-the-employees-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-148712-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शिकायत पर्ची नहीं दी, कर्मियों से भिड़ा फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शिकायत पर्ची नहीं दी, कर्मियों से भिड़ा फरियादी
Sat, 21 Jun 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
-लड्डन
लखीमपुर खीरी। सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले कई फरियादियों को शिकायत पर्ची नहीं दी गई। इस दौरान एक फरियादी तो कर्मियों से भिड़ गया, तब इस मनमानी का खुलासा हो सका। जब यह मामला मीडिया तक पहुंचा तो आनन-फानन सभी को पर्चियां देने की व्यवस्था शुरू कराई गई।
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पर्ची एक आधिकारिक दस्तावेज है, जो समस्या को दर्ज करने और उसके समाधान की प्रक्रिया को शुरू होने को दर्शाता है। साथ ही यह भी तय करता है कि उनकी शिकायत सुनी गई और संबंधित अधिकारियों को उस पर कार्रवाई करनी होगी। यही वजह है कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को संपूर्ण समाधान दिवस की पर्ची दी जाती है। आरोप है कि तहसील प्रशासन इस झमेले से बचने के लिए कई फरियादियों को पर्ची नहीं देते हैं।
सैदापुर भाऊ निवासी प्रदीप दीक्षित ने पर्ची न मिलने का मुद्दा उठाते हुए मीडिया को बताया। सदर तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने पहले तो पर्ची को लेकर आनाकानी की। बाद में जब उनको पता चला कि मामला मीडिया तक पहुंचा तो उन्होंने सभी को पर्ची देने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
72 में मात्र सात शिकायतों का ही निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दोपहर करीब एक बजे तक जनसुनवाई की। इसके बाद वे चलीं गई। बाद में सीडीओ अभिषेक कुमार ने मोर्चा संभाला। इस दौरान 72 शिकायतें पहुंची, जिसमें राजस्व की 25, पुलिस की 17, विकास विभाग की सात, नगर निकाय आठ, आपूर्ति पांच, विद्युत छह, कृषि की चार शिकायतें आई। इनमें से सात का मौके पर निस्तारण हो सका।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पांच लाभार्थियों को दी गईं टूल किट
ओडीओपी योजना के पांच लाभार्थी संदीप कुमार, नसीर अहमद, अमित कुमार, वीरेंद्र गुप्ता और रंजीत सिंह को गुड़ उत्पादन की टूल किट दी गई। डीएम ने लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
नरक हो गई कांशीराम काॅलोनी
नगर पालिका की अनदेखी से लालपुर स्टेडियम के पास कांशीराम काॅलोनी नरक बन चुकी है। वहां पर काफी अव्यवस्थाएं हैं। नगर पालिका से लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार शिकायतें कीं, लेकिन सुधार नहीं हुआ।
-लड्डन, कांशीराम काॅलोनी
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पैमाइश के लिए लेखपाल ने मांगे रुपये
खेत की पैमाइश के लिए कई बार से चक्कर लगा चुका हूं। तहसील से लेकर समाधान दिवस में कई बार शिकायत की। एक बार लेखपाल पहुंचे और मेरा फोटो खींच लिया। पैमाइश के लिए एक हजार रुपये की मांग की।
-चेतराम, निवासी दयारतन
-- -- -- -- -- --
प्रशासन ने वादा नहीं किया पूरा
वर्ष 2019 में सड़क हादसे में बेटे की मौत हो गई थी। प्रशासन ने आवास, राशन कार्ड, पट्टा देने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। इसकी शिकायत करने आया था, लेकिन मुझे पर्ची नहीं दी। अन्य लोगों को भी पर्ची नहीं दी जा रही थी।
-प्रदीप दीक्षित, सैदापुर भाऊ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पलायन की अनुमति लेने पहुंचा दबंगों से परेशान परिवार
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 के उदयपुर निवासी दिनेश कुमार दबंग से इस कदर परेशान हैं कि वह पलायन की अनुमति मांगने के लिए परिवार सहित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गए। एडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि कई बार उनके खेत की पक्की मेड़बंदी कराई गई, लेकिन हर बार दबंगों ने मेड़ तोड़कर अपने खेत में मिला लेते हैं। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद दबंग परेशान कर रहे हैं। इससे उन्हें परिवार सहित जान-माल का खतरा बना है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने पीड़ित परिवार को दबंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहसील में एडीएम की अध्यक्षता और एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता की मौजूदगी में राजस्व एवं आपदा की नौ शिकायतों का निस्तारण किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व आपदा की 26, पुलिस की सात, संयुक्त जांच की छह, विद्युत निगम, खाद्य एवं रसद की चार-चार, ग्राम विकास के तीन, नगर विकास एवं लोक निर्माण विभाग की एक-एक सहित 52 शिकायतें आईं। संवाद
निघासन। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम राजीव निगम की अध्यक्षता में हुआ। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार मुकेश कुमार वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
पलियाकलां। शनिवार को एसडीएम रत्नाकर मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 30 शिकायतें आईं और मौके से केवल तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। यहां तहसीलदार आरती यादव, सीओ यादवेंद्र यादव समेत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद