फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Complaint of 103 years old woman,people of the village are occupying

Lakhimpur Kheri News: 103 साल की बुजुर्ग की शिकायत- कब्जा कर रहे हैं गांव के लोग

Sun, 16 Jul 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Complaint of 103 years old woman,people of the village are occupying
पलिया तहसील में डीएम को दिया ​गया ​शिकायती पत्र दिखातीं 103 वर्षीय वृद्धा रामवती।
पलियाकलां। 103 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने घर की जमीन से कब्जा हटवाने की गुहार जिलाधिकारी से लगाई है।
विज्ञापन

फरसहिया निवासी 103 वर्षीय रामवती पत्नी स्व. जनकलाल ने डीएम को दिए गए पत्र में कहा है कि उनके पति के नाम एक आवासी पट्टा आवंटित हुआ था जिसमें वह आवास बनाकर रहती हैं। उनकी एक पुत्री है। पति की मौत के बाद वह पुत्री के साथ उसकी ससुराल देवचरा बरेली में रहने लगीं। उनके पट्टे की भूमि पर इंदिरा आवास बना हुआ है व शेष भूमि खाली है।

गांव के ही कुछ लोगों ने खाली पड़ी भूमि पर डनलप, लकड़ियां व कृषि यंत्र खड़े कर दिए हैं और कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जब उसने मना किया तो लोगों ने सामान हटाने से मना करते हुए जमीन को अपनी बताया। 20 फरवरी 2023 को भी प्रार्थनापत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 12 जुलाई को उक्त लोग घर घुस आए और घर उजाड़कर राशन आदि फेंक दिया और जान से मारने की धमकी दी। डीएम महेंद्र बहादुर ने तत्काल एसडीएम व सीओ से मामले में विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed