फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Compensation will be given for houses collapsed due to flood and crops destroyed: Chief Minister

बाढ़ से गिरे घर, नष्ट हुईं फसलों का मिलेगा मुआवजा : मुख्यमंत्री

Thu, 11 Jul 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Compensation will be given for houses collapsed due to flood and crops destroyed: Chief Minister
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में बाढ़ और बचाव कार्यों का हाल जानने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदा नगर कॉलोनी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा में सरकार आपके साथ खड़ी है। सरकार और प्रशासन युद्ध स्तर पर बचाव एवं राहत कार्य में लगा है। उन्होंने जिले के बाढ़ क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया और स्टीमर से महदेवा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बात की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दोपहर 3:24 बजे शारदा कॉलोनी के कार्यक्रम स्थल पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और अधिकारियों से बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के चलते जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, सरकार 1.20 लाख रुपये तक अनुमन्य धनराशि देगी। किसी का मकान कटान के चलते नदी में विलीन हो गया है तो न केवल आवास के लिए भूमि का पट्टा देगी, बल्कि उसके लिए आवास योजना से आवास की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

आवास की व्यवस्था न होने तक शरणालयों में जगह दी जाएगी। किसी भी सूरत में किसी को बेघर नहीं रहने देंगे। मुख्यमंत्री ने बर्बाद फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए तत्काल सर्वे शुरू कराने के निर्देश दिए। कहा कि आपदा से मृत्यु के साथ पशु हानि पर भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिन घरों में बाढ़ या बारिश का पानी घुस गया है, उन परिवारों को भोजन पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारियों की आशंका को देखते हुए ओआरएस के पैकेट बांटने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, अमन गिरि, सौरभ सिंह सोनू, विनोद शंकर अवस्थी, रोमी साहनी, शशांक वर्मा, एमएलसी अनूप गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब, एडीजी जोन लखनऊ एसबी शिरोडकर, आईजी रेंज लखनऊ प्रशांत कुमार, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
----
133 गांवों की एक लाख आबादी है प्रभावित
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के 133 गांवों की करीब एक लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। हजारों हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसल भी प्रभावित हुई है। समय से बाढ़ बचाव कार्य शुरू होने जाने से जन-धन के नुकसान को रोकने में मदद मिली है।

----
सहमति से सुरक्षित स्थानों पर कराया जाएगा पुनर्वास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नदी और तटबंध के बीच बसे लोगों के पुनर्वास की समस्या के समाधान का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि नदी और तटबंध के बीच बसे लोग यदि सहमति देंगे तो उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाएंगे। पूर्व में जिले में विकसित की गई आवास मॉडल कॉलोनी की भांति कॉलोनी विकसित कर उनके जीवन को सुगम बनाएंगे। उन्होंने बाढ़ के समय जहरीले जीव-जंतुओं की चपेट में आने वाले पीड़ितों के इलाज के लिए एंटी स्नेक वेनम आदि की उपलब्धता को लेकर भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed