फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Compensation rigging By administration

मुआवजा देने में धांधली कर रहा प्रशासन

Sun, 05 Jul 2015 11:30 PM IST
जंगबहादुरगंज/उचौलिया
जंगबहादुरगंज/उचौलिया Updated Sun, 05 Jul 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Compensation rigging By administration
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय सांसद और विधायक विपक्ष में होने का बहाना बनाकर जन समस्याओं के निराकरण में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिस कारण जनता सत्ता पक्ष से त्रस्त है। उन्होंने बेमौसम बारिश से पीड़ित किसानों को अभी तक मुआवजा न मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों के घरों में अनाज का दाना नहीं है। लेकिन प्रशासन सर्वे और मुआवजा के बीच किसानों के दर्द को दबाना चाहता है। लेकिन किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जंगबहादुरगंज में पिहानी बस अड्डा और पसगवां बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों को दिया जाने वाला बेमौसम बारिश का मुआवजा कागजों पर खर्च किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की खाओ-उड़ाओ की नीति के चलते जनता के पैसे पर डाका डाला जा रहा है। नौजवानों का भविष्य चौपट हो रहा है। किसानों को इस समय अपने बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए पैसे की आवश्यकता है। लेकिन प्रशासन किसानों को नुकसान की अपेक्षा मुआवजे की मामूली धनराशि देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने कहा कि जिले में सर्वे के नाम पर प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर धांधली की गई है। जिन किसानों की फसलें वास्तव में नष्ट हुईं हैं। सर्वे में या तो उनकी फसलों को कम करके दिखाया गया या फिर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है। किसान परेशान हाल तहसील से लेकर कलक्ट्रेट तक चक्कर लगा रहे हैं और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही जिले के सभी किसानों को उनके नुकसान के अनुपात में मुआवजा नहीं दिया गया तो किसानों के हक के लिए कांग्रेस पार्टी प्रशासन का घेराव करेगी और किसानों को उनका हक दिलाकर ही रहेगी। सभा को बरबर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुशील शुक्ला ने भी संबोधित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने गांव भोगीपुर सेवाराम, जंगबहादुरगंज, पसगवां, सुखबसा, सेमरीजानीपुर, जीराबोझी, खरनहा और मैगलगंज सहित एक दर्जन गांवों में सभाएं की। इस दौरान कल्लू मिश्र, विनोद अवस्थी, सुशील शुक्ला, रजनीश मिश्र, सुरेश त्रिवेदी, महेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष शंकर बख्श सिंह, परमेश्वरदीन शुक्ला, राकेश मिश्रा, बृजेश पांडेय, सुरेश, सत्यबंधु गौड़, लियाकत और सईदुर्रहमान आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed