फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Community building will be constructed at Kotnath Kumbhi with 80 lakh rupees

Lakhimpur Kheri News: कोटनाथ कुम्भी में 80 लाख से निर्मित होगा सामुदायिक भवन

Mon, 15 Sep 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Community building will be constructed at Kotnath Kumbhi with 80 lakh rupees
छात्राओं के साथ समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण। स्रोत : सूचना
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी के कोटनाथ कुंभी में 80 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जएगा। साथ ही सड़कों के मरम्मत के लिए एकीकृत योजना के तहत 50 लाख रुपये भी स्वीकृत किए गए। कोटनाथ कुम्भी में बारा समाज के सम्मेलन में सोमवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने यह बात कही।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि विमुक्ति जातियों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री ने पट्टे पर भूमि दिए जाने की घोषणा 31 अगस्त को विमुक्त जाति दिवस कर चुके हैं। इनको शिक्षा, रोजगार और स्वावलंबन के विभिन्न कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है। इनके लिए घुमंतू विकास बोर्ड और घुमंतू विकास मिशन बनाए जाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की है।
विज्ञापन

बारा समाज के सम्मेलन के बाद समाज कल्याण मंत्री साहबगंज स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय की छात्राओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय में फिजिक्स की लैब को उच्चीकृत किया जाए। पानी का बेहतर प्रबंध जल्द कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed