{"_id":"6519b89833f77b151f0f70f6","slug":"communicable-disease-control-campaign-will-start-from-october-3-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-6901-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन अक्टूबर से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन अक्टूबर से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित हो रहे 3106 परिषदीय विद्यालयों में तीन अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के तहत नोडल अध्यापक स्कूली छात्रों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। बच्चे बीमारी से बचें इसको लेकर बच्चों को फुल पैंट शर्ट में पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों को जागरूक करने का जिम्मा नोडल अध्यापक का होगा। जहां कहीं भी ज्यादा संख्या में छात्र-छात्राएं पंजीकृत होंगे। यदि उस विद्यालय में बच्चे बुखार से पीड़ित पाए जाते हैं, जो ऐसे विद्यालयों में कैम्प लगाकर बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए उपचार कराया जाएगा।
विद्यालय परिसर और आस-पास न होने दें जलभराव
तराई इलाका होने के चलते तमाम ब्लाकों के विद्यालयों में जलभराव की स्थित बनी रहती है। ऐसे में बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। संचारी रोगों में मलेरिया, डेंगू पर नियंत्रण व रोकथाम के लिए विद्यालय व परिसर के आस-पास किसी भी तरह की गंदगी और जलभराव न होने दें। जहां कहीं भी जलभराव या गंदगी हो, समस्या का समाधान कराया जाए।